Pages

Thursday, July 17, 2014

AMIT SHAH - अमित शाह


अमित शाह (जन्म: 22 अक्तूबर 1964) एक भारतीय राजनेता और भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष हैं। वे भारत के गुजरात राज्य के गृहमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के महासचिव रह चुके हैं। वे गुजरात सरकार मेँ विधायक है।

शाह का जन्म 22 अक्तूबर 1964 को महाराष्ट्र के मुंबई में एक व्यापारी के घर हुआ था। वे गुजरात के श्री नवगम विसानगर बनिया   वैश्य रईस परिवार से ताल्लुक रखते है। मेहसाणा में शुरुआती पढ़ाई के बाद बॉयोकेमिस्ट्री की पढ़ाई के लिए वे अहमदाबाद आए, जहां से उन्होने बॉयोकेमिस्ट्री में बीएससी की, उसके बाद अपने पिता का बिजनेस संभालने में जुट गए। राजनीति में आने से पहले वे मनसा में प्लास्टिक के पाइप का पारिवारिक बिजनेस संभालते थे। वे बहुत कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे। 1982 में उनके अपने कॉलेज के दिनों में शाह की मुलाक़ात नरेंद्र मोदी से हुयी। 1983 में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और इस तरह उनका छात्र जीवन में राजनीतिक रुझान बना।

राजनीतिक करियर

शाह 1986 में भाजपा में शामिल हुये। 1987 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का सदस्य बनाया गया। शाह को पहला बड़ा राजनीतिक मौका मिला 1991 में, जब आडवाणी के लिए गांधीनगर संसदीय क्षेत्र में उन्होंने चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाला। दूसरा मौका 1996 में मिला, जब अटल बिहारी वाजपेयी ने गुजरात से चुनाव लड़ना तय किया। इस चुनाव में भी उन्होंने चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाला। पेशे से स्टॉक ब्रोकर अमित शाह ने 1997 में गुजरात की सरखेज विधानसभा सीट से उप चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। 1999 में वे अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक (एडीसीबी) के प्रेसिडेंट चुने गए। 2009 में वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने। 2014 में नरेंद्र मोदी के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। 2003 से 2010 तक उन्होने गुजरात सरकार की कैबिनेट में गृहमंत्रालय का जिम्मा संभाला। 

2012 में नारनुपरा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से उनके विधानसभा चुनाव लड़ने से पहले उन्होंने तीन बार सरखेज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वे गुजरात के सरखेज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चार बार क्रमश: 1997 (उप चुनाव), 1998, 2002 और 2007 से विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी माने जाते हैं। शाह तब सुर्खियों में आए जब 2004 में अहमदाबाद के बाहरी इलाके में कथित रूप से एक फर्जी मुठभेड़ में 19 वर्षीय इशरत जहां, ज़ीशान जोहर और अमजद अली राणा के साथ प्रणेश की हत्या हुई थी। गुजरात पुलिस ने दावा किया था कि 2002 में गोधरा बाद हुए दंगों का बदला लेने के लिए ये लोग गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने आए थे। इस मामले में गोपीनाथ पिल्लई ने अदालत में एक आवेदन देकर मामले में अमित शाह को भी आरोपी बनाने की अपील की थी। हालांकि 15 मई, 2014 को सीबीआई की एक विशेष अदालत ने शाह के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य न होने के कारण इस याचिका को ख़ारिज कर दिया।

एक समय ऐसा भी आया जब सोहराबुद्दीन शेख की फर्जी मुठभेड़ के मामले में उन्हें 25 जुलाई 2010 में गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा। शाह पर आरोपों का सबसे बड़ा हमला खुद उनके बेहद खास रहे गुजरात पुलिस के निलंबित अधिकारी डीजी बंजारा ने किया। सोलहवीं लोकसभा चुनाव के लगभग 10 माह पूर्व शाह दिनांक 12 जून 2013 को भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया, तब प्रदेश में भाजपा की मात्र 10 लोक सभा सीटें ही थी। उनके संगठनात्मक कौशल और नेतृत्व क्षमता का अंदाजा तब लगा जब 16 मई 2014 को सोलहवीं लोकसभा के चुनाव परिणाम आए। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 71 सीटें हासिल की। प्रदेश में भाजपा की ये अब तक की सबसे बड़ी जीत ‌थी। इस करिश्माई जीत के‌ शिल्पकार रहे अमित शाह का कद पार्टी के भीतर इतना बढ़ा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष का पद प्रदान किया गया।

चुनावी उपलब्धियाँ

1989 से 2014 के बीच शाह गुजरात राज्य विधानसभा और विभिन्न स्थानीय निकायों के लिए 42 छोटे-बड़े चुनाव लड़े, लेकिन वे एक भी चुनाव में पराजित नही हुये।गुज रात के विधान सभा चुनाव मे उनकी उपलब्धियां इसप्रकार है-

चुनाववर्षनिर्वाचन क्षेत्रपरिणाममत % मत प्रतिशतस्त्रोत

गुजरात विधानसभा चुनाव (उप-चुनाव)) 1997 सरखेज विजयी 76839 56.10% 
गुजरात विधानसभा चुनाव 1998 सरखेज विजयी 193,373 69.81% 
गुजरात विधानसभा चुनाव 2002 सरखेज विजयी 288,327 66.98% 
गुजरात विधानसभा चुनाव 2007 सरखेज विजयी 407,659 68.00% 
गुजरात विधानसभा चुनाव 2012 नरनपुरा विजयी 103,988 69.19% 

व्यक्तिगत जीवन

शाह का विवाह सोनल शाह से हुई, जिनसे उन्हें एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई, जिनका नाम जय है। वे अपनी माँ के बेहद करीब थे जिनकी मृत्यु उनकी गिरफ्तारी से एक माह पूर्व 8 जून 2010 को एक बीमारी से हो गयी।

साभार: विकिपीडिया 

18 comments:

  1. Amit shah shree navgam visanagar vaniya hai aap snvvs samaj program amit shah search karo youTube pa

    ReplyDelete
  2. Amit shah shree navgam visanagar vaniya na ki jain kuch bhi publish s phela research karo wo shree navgam visanagar vaniya hai jo 14 cen tak brahamn ta baad m vaniya hp gaya aap snvvs samaj ka app download karo Amit shah shree navgam visanagar vaniya hai

    ReplyDelete
  3. Amit shah shree navgam visanagar vaniya hai

    ReplyDelete
    Replies
    1. श्रीमान जी मैं क्षमा चाहता हूँ मैंने इसे सम्पादित कर दिया हैं., कृपया मुझे इस वैश्य जाति की कुछ और जानकारी भेजे

      Delete
    2. Amit shah is shree navgam visanagar vanik means nagar vanik not jain

      Delete
    3. Bhai ji ye nagar vanik hai jo kuch samay phela nagar brahmim thi lakin baad mai taraju pakrne ke karan vanik ho gayi enki population mainly Gujarat aur pune elaka mai hai enki lagbhag 2 lakh population hai tarak mehta ka director asit moDi bhi nagar vanik hai aap snvvs samaj ka aap pe jakar uthana pe jaye waha saath saaf unke purwaj ka bhi jikhar hai amit shah ka

      Delete
    4. Aap youTube pe snvvs samaj amit shah search kijiye ye snv samaj ke aap pa jaye aur uthane mai amit shah ka pura jankari hai kripya yaha jain ko edit kar shree navgam visanagar vanik kare

      Delete
    5. Bhai jii aap bhaut aacha kam kar rahe ho aap ka bhaut bhaut dhanyavaad kripya aap bataye kya tamil ke chettiar bhi vaish samaj ke hai waha bhi unity nhi vaish mai

      Delete
    6. जी हा चेट्टीआर भी वैश्य होते हैं.

      Delete
    7. To kya p chidambaram bhi vaish hain

      Delete
  4. Replies
    1. जी नहीं वे जैन नहीं हैं, वे विसनागरी नवागम वैष्णव बनिया हैं.

      Delete
    2. Amit shah is shree navgam visanagar vanik baniya

      Delete
    3. Tum google pe amit shah nagar vanik search karo aur kisi kapoor ka 2017 5 july ka article hai

      Delete
    4. This comment has been removed by the author.

      Delete
    5. Amit shah is 101 percent hindu nagar vanik please visit snvssamaj aap jisme pura history diya hain amit shah ka ya aap net pa search karo amit shah nagar vanik

      Delete

हमारा वैश्य समाज के पाठक और टिप्पणीकार के रुप में आपका स्वागत है! आपके सुझावों से हमें प्रोत्साहन मिलता है कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय किसी प्रकार के अभद्र शब्द, भाषा का प्रयॊग न करें।