Pages

Showing posts with label “अनपढ़ बनिया पढ़ा जैसा. Show all posts
Showing posts with label “अनपढ़ बनिया पढ़ा जैसा. Show all posts

Wednesday, June 20, 2018

“अनपढ़ बनिया पढ़ा जैसा, पढ़ा बनिया खुदा जैसा”।

“अनपढ़ बनिया पढ़ा जैसा, पढ़ा बनिया खुदा जैसा”।

एक व्यक्ति के तीन बेटे थे। उसके पास उन्नीस घोड़े भी थे। मरने से पहले वह वसीयत लिख गया था कि इन घोड़ों का आधा हिस्सा बड़े बेटे को, चौथाई हिस्सा मंझले को और पांचवां हिस्सा सबसे छोटे बेटे को बांट दिया जाये। बेटे उन 19 घोड़ों का इस तरह बंटवारा कर ही नहीं पाये और बादशाह के दरबार में इस समस्या को सुलझाने के लिए अपील की।


बादशाह ने अपने सब दरबारियों से सलाह ली पर उनमें से कोई भी इसे हल नहीं कर सका। उस समय प्रसिद्ध कवि अमीर खुसरो बादशाह का दरबारी कवि था।

खुसरो ने कहा कि मैंने बनियो के इलाक़े में खूब घूम कर देखा है और उनके फैसले भी सुने हैं और बनिया समाज का कोई पंच ही इसको हल कर सकता है। नवाब के लोगों ने इन्कार किया कि यह फैसला तो हो ही नहीं सकता परन्तु कवि अमीर खुसरो के कहने पर बादशाह बलबन ने बनिया समाज में अपने एक खास आदमी को चिट्ठी देकर सौरम गांव (जिला मुजफ्फरनगर) भेजा। चिट्ठी पाकर पंचायत के प्रधान ने बनिया रामसहाय को दिल्ली भेजने का फैसला किया।

बनिया अपने घोड़े पर सवार होकर बादशाह के दरबार में दिल्ली पहुंच गया और बादशाह ने अपने सारे दरबारी बाहर के मैदान में इकट्ठे कर लिये। वहीं पर 19 घोड़ों को भी लाइन में बंधवा दिया ।

रामसहाय ने अपना परिचय देकर कहना शुरू किया -“शायद इतना तो आपको पता ही होगा कि हमारे यहां राजा और प्रजा का सम्बंध बाप-बेटे का होता है और प्रजा की सम्पत्ति पर राजा का भी हक होता है। इस नाते मैं जो अपना घोड़ा साथ लाया हूं, उस पर भी राजा का हक बनता है। इसलिये मैं यह अपना घोड़ा आपको भेंट करता हूं और इन 19 घोड़ों के साथ मिला देना चाहता हूं, इसके बाद मैं बंटवारे के बारे में अपना फैसला सुनाऊंगा ।”

बादशाह बलबन ने इसकी इजाजत दे दी और बनिये ने अपना घोड़ा उन 19 घोड़ों वाली कतार के आखिर में बांध दिया, इस तरह कुल बीस घोड़े हो गये।

अब बनिये ने उन घोड़ों का बंटवारा इस तरह कर दिया-

★ आधा हिस्सा (20÷2 = 10) यानि दस घोड़े उस अमीर के बड़े बेटे को दे दिये।

★ चौथाई हिस्सा (20 ÷ 4 = 5) यानि पांच घोडे मंझले बेटे को दे दिये।

★ पांचवां हिस्सा (20 ÷ 5 = 4) यानि चार घोडे छोटे बेटे को दे दिये।

इस प्रकार उन्नीस (10 + 5 + 4 = 19) घोड़ों का बंटवारा हो गया। बीसवां घोड़ा रामसहाय का ही था जो बच गया।

बंटवारा करके उसने सबसे कहा - “मेरा अपना घोड़ा तो बच ही गया है, इजाजत हो तो इसको मैं ले जाऊं ?” बादशाह ने हां कह दी और बनिये का बहुत सम्मान और तारीफ की। बनिया रामसहाय अपना घोड़ा लेकर अपने गांव सौरम की तरफ कूच करने ही वाले थे, तभी वहां पर मौजूद कई हजार दर्शक इस पंच के फैसले से गदगद होकर नाचने लगे और कवि अमीर खुसरो ने जोर से कहा -

“अनपढ़ बनिया पढ़ा जैसा, पढ़ा बनिया खुदा जैसा”।

सारी भीड़ इसी पंक्ति को दोहराने लगी। तभी से यह कहावत हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश तंथा दूसरी जगहों पर फैल गई। यहां यह बताना भी जरूरी है कि 19 घोड़ों के बंटवारे के समय विदेशी यात्री और इतिहासकार इब्न-बतूत भी वहीं दिल्ली दरबार में मौजूद था। यह किस्सा बादशाह बलबन के अभिलेखागार में मौजूद है।

★★ ये है बनियो का इतिहास और हमें गर्व है कि हम बनिया हैं।

साभार: Aggarwal Smaj