Pages

Monday, September 28, 2026

NANDIKA GUPTA CBSE TOPPER

NANDIKA GUPTA CBSE TOPPER


जरा सोचिए कि बोर्ड एग्जाम में 99.6% नंबर आ जाएं तो लोग शायद संतुष्ट होकर यही बोलेंगे कि ‘इससे ज्यादा और क्या चाहिए’। लेकिन भोपाल कि नंदिका गुप्ता ने रिजल्ट देखने के बाद कहा कि ‘कुछ तो गड़बड़ है और मैं ज्यादा डिजर्व करती हूं।’ इसके बाद उन्होंने अनपी आंसर-शीट मंगवाई और उसे चेक किया। इसके बाद उन्हें लगा कि उनके नंबर गलत तरीके से कटे हुए हैं और साइंस में उन्हें मार्किंग स्कीम के आधार पर ज्यादा नंबर मिलने चाहिए थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इसके बाद उन्होंने अपने टीचर से बात करके री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई किया और इसके बाद उनके नंबर बढ़ गए। अब वह 100 प्रतिशत अंक हासिल कर चुकी हैं।

Sunday, September 27, 2026