Pages

Showing posts with label सीता साहू बनी पटना की मेयर. Show all posts
Showing posts with label सीता साहू बनी पटना की मेयर. Show all posts

Monday, June 19, 2017

सीता साहू बनी पटना की मेयर


जीत के बाद मिठाई खातीं सीता साहू।

पटना. मेयर चुनाव महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। एनडीए समर्थित उम्मीदवार सीता साहु ने पटना मेयर की कुर्सी अपने नाम कर लिया है। सीता पटना की पहली महिला मेयर होंगी। कड़े मुकाबले में सीता ने रजनी राय को 3 वोट से पराजित किया है।सीता और रजनी में था कांटे की टक्कर...

पटना में मेयर पद के लिए हुए चुनाव में सीता साहू को 38 वोट मिले थे, जबकि रजनी राय को 35 वोट मिले हैं। कुल 75 वोट पड़े थे। इसमें 2 वोट अवैध घोषित किए गए थे। सीता वार्ड 58 से पार्षद चुनी गई हैं। रजनी वार्ड पार्षद 22 से चुनी गई हैं। इन दोनों के बीच शुरू से ही कांटे की टक्कर थी। रजनी को महागठबंधन के नेताओं का समर्थन प्राप्त था, जबकि सीता साहू को एनडीए का समर्थन प्राप्त था।

पटना नगर निगम मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव सोमवार की सुबह कलेक्ट्रेट सभागार में शुरू हुआ। चुनाव दलीय आधार पर नहीं होने के बाद भी इस बार मेयर चुनाव में भाजपा और महागठबंधन के विधायक मंत्रियों ने पूरी ताकत झोंक दी थी।

मुकाबला भाजपा गुट की सीता साहू और महागठबंधन गुट की रजनी देवी के बीच शुरू से चल रहा था। दोनों गुटों का दावा था कि उन्हें 50 से अधिक पार्षदों का समर्थन है। भाजपा गुट के पार्षदों का नेतृत्व विधायक नितिन नवीन अरुण सिन्हा और महागठबंधन गुट का नेतृत्व एमएलसी संजय सिंह और श्याम रजक नेता कर रहे थे।

सीता साहू

साभार: दैनिक भास्कर