CA की परीक्षा 2 बार टॉप करने वाली तनु गर्ग

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेकेट्रीज ऑफ इंडिया की ओर से कुछ समय पहले सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव का रिजल्ट जारी हुआ। इसमें खंडार निवासी तनु गर्ग ने प्रोफेशनल प्रोगाम में ऑल इंडिया में पहली रैंक हासिल की है। तनु गर्ग के ताऊ गिरधर गर्ग ने बताया कि बचपन से ही मेधावी रही तनु ने वर्ष 2014-15 में सीए के परिणाम में भी ऑल इंडिया में पहली रेंक प्राप्त की थी। तनु ने बचपन से ही जयपुर में रहकर अपने पिता सुरेश गर्ग, जो कि स्वयं भी सीए है तथा माता इंद्रा देवी के मार्ग दर्शन में अपनी पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है।
साभार:
