Vaishya sub-groups associated with yajna and yajna-prasada - #Gulhare Vaishya
आर्य ऋषियों ने प्रकृति में सर्वत्र यज्ञ होते देखा। शरीर में सप्त होता (पाँच इन्द्रियों और मन तथा बुद्धि) यज्ञ कर रहे हैं। पाँच प्राण और पाँच उपप्राण स्वसोच्छवास के रुप में यज्ञ कर रहे हैं। सूर्य रश्मियों पृथ्वी पर आकर वनस्पति के बीजों के साथ यज्ञ करती हैं। वर्षा की धार वनस्पतियों के साथ यज्ञ कर रही हैं और सूर्य, चन्द्र, पृथ्वी, जल, वायु, आकाश और अग्नि सतत जीव-जन्तुओं के कल्याण में रत रहकर मानों यज्ञ कर रहे हैं। तभी उन्हें देवता कहा गया, अतः भोग्य पदार्थों को उदरस्थ करने से पूर्व उन्हें अग्नि देने के मार्फत इन देवताओं को धूम्र के रथ पर चढ़ाकर सामिग्री सहित अर्पित करने की अद्भुत बेतार की तार व्यवस्था (WIRELESS) उन्होंने यज्ञ प्रक्रिया द्वारा सम्पादित की। कहावत है कि कृष्णजी के १८ महामंत्री पुरुष वेद शास्त्रों के विशारद थे और ब्रह्ममवाद के अंतर्गत यज्ञ और तप समाज का आवश्यक अनिवार्य कर्त्तव्य करके निर्धारित हुये कालान्तर में ब्राह्मण ग्रन्थों द्वारा सारी वेद ऋचायें मात्र यज्ञाग्नि की आहुति के साथ उच्चारणीय विनियोजित की गई। दैनिक यज्ञ, पाक्षिकयज्ञ, शारीदीय तथा ग्रीष्म नवश्येस्टि यज्ञ, वार्षिक यज्ञ एवं सत्रीय यज्ञों का वितान फैला। गर्भाधान से प्रारम्भ करके यज्ञोक्त संस्कार प्रारम्भ करके अन्त में अंत्येष्टि संस्कार के लाड़ चाव से पाला शरीर यज्ञ को ही भस्म करने हेतु अर्पित किया जाने लगा। वेद, आर्य, संस्कार, संस्कृति, परम्परा, कर्मकाण्ड और समाज व्यवस्था सब यज्ञ के ही पर्याय बना दिये गये।
और इस यज्ञ के लिये ऋत्विज (पुरोहित) चाहिये थे, जो शास्त्र विशारद हों । तथा यज्ञ के लिये रक्षक चाहिये जो असुरों से उसकी रक्षा करे और तदन्वी शस्त्र विशारद चाहिये थे। पर धृतव, साकल्य, प्रसाद और दान दक्षिणा हेतु धन विशारद चाहिये और यह कार्य वैश्यों को सौंपा गया। मनु महाराज ने वैश्यों के तीन कार्य गिनाये थे : यज्ञ करना, दान देना और और गौ रक्षण। गौ तो इस देश का सिक्का था, घन का विनियोजक और उत्पादक। अंतः वैश्य ने युगों-युगों से इन दायित्वों का निर्वाह किया है अब भी कर रहा है। महाराज अग्रसेन ने १७ अश्वमेध यज्ञ किये थे जिनके कम में अग्रवाल हुये और अन्य उपवर्ग जनक हुये। तथा यज्ञ साकल्य जुटाने और प्रसाद के उत्पादन का कार्य तीन वैश्य उपवर्गों ने किया यज्ञसेनी, गुलहरे और हलवाई कान्यकुब्ज अथवा मोदन वाल। उद्योग रत वैश्य उपवर्गों से पहिले हम प्रसादरत उपवर्गो का वृत्त लिखते हैं। प्रसाद प्रसन्न करता है। देवी से प्रार्थना की जाती ही है प्रसादयत देवी-देवी प्रसन्न होकर सुख की वर्षा करो। भौतिक विकास के बाद वे आध्यत्मिक मिठास के जनक होते हैं।
०१. सहयोगी दीनदयाल बल्देव प्रसाद मोहने, नरसिंहपुर रोड, छिन्दवाड़ा (म०प्र०) ४८०००२, फोन : ४४३८६ : जिस प्रकार स्थानवाचक शब्द वरन (बुलन्द शहर) के बरनवाल, मथुरा के माथुर, खंडेल के खन्डेलवाल, अवध के अवधवाल, अयोध्या के अयोध्यावासी, मध्यप्रदेश के मध्यदेशी, मोखरी के मौर्य, मालवा के मालवी, ओसवा के ओसवाल, महोबा के महाबीया वैसे ही गौलेर से गुलहरे नामक वैश्य उपजाति है और व्यापार परक सिद्धान्त से जैसे केसर के व्यापार से केसरवानी, कांस के व्यापार से कंसौधन, लोहे के व्यापार से लोहिया, सोने के व्यापार से सोनिया, खोवा के व्यापार से खौवी, लकड़ी के व्यापार से काठ, गुड़िया और गन्ध द्रव्य व्यापार से गन्धवणिक शब्द है वैसे ही गुड़ से उदभ्रत शब्द गुलहरे हो सकता है।
०२. "गुलहरे" का वैज्ञानिक स्त्रोत : मानव जाति को इस धरती के धरातल पर लगभग दस हजार वर्ष होना मानता है। वैदिक परम्परा में १९७२९४९०९५ बनता है। चन्द्रमा से लाई धूल को २ लाख वर्ष पुरानी बताया गया है। सो यह दस हजार सभवतः अन्तिम में खडप्रतय के बाद की आयु है।
आदि मानव ने बुद्धि के बल पर विचार किया। एक पक्षी के बीट से उत्पन्न एक इस किस्म का बांस प्रजाति पौधा उगते देखा जिसे हम गन्ना अथवा ईख कह सकते हैं। वन में गर्मी अथवा ऊर्जा के कारण बांस में घर्षण पैदा हुआ। वनों में आग लग गई। जिसमें वन्य प्राणी, वनस्पति एवं गुफाओं में रहने वाले प्रायः सभी जलकर राख हो गये। उसने हरी भरी वसुन्धरा को पहली बार उजड़ते देखा। तभी से उसको अग्नि का ज्ञान हुआ। अग्नि में सब जलकर राख हो गये, क्षुधा (भूख) तृप्ति के लिये उसने अपने भोजन की तलाश शुरू की। आग से जल जाने के बाद राख ही राख दिखाई दी। उसने राख को बिखेर कर ढूंढ-ढूढ़ कर खाद्य पदार्थ जैसे मांस, अनाज, फल, वनस्पति, दूध आदि पाया। इसी के साथ उसने देखा वहां पर जहां गन्ना लगा था, उसकी जड़ के पास रस जो जल कर औंठ गया था जिसें हम खाँड अथवा गुड़ कहेंगे। ज्योंहि उसने गुड़ को चखा, त्योंही मीठे स्वाद का बोध हुआ। तब से इस स्वाद के द्वारा तरह-तरह के मीठे व्यंजन का उपभोग शुरू हुआ। इस मीठे द्रव्य का प्रथम ज्ञाता "गुलहरे" गुड़, डस्यलः अर्थात गुड़ अधवा खांड उन आदि मानवों में प्रथम ज्ञाता थे।
०३. यज्ञ में प्रसाद हेतु गुड़ (मिष्ठानादि) के नियोजक : सर्ग, प्रतिसर्ग, वंश मनवन्तर और वंशानुचरित इन पांच लक्षणों को 'पुराण' कहते हैं। कृषि, गौ वंश पालन और उद्योग की व्यवस्थित देखरेख के लिये स्थान विशेष (भूमि) की आवश्यकता पड़ी। तब ही से सम्पत्ति का ज्ञान हुआ और परस्पर व्यवहार (Barter System) के द्वारा मुद्रा का ज्ञान हुआ। इस तरह चल अचल
सम्पत्ति के हिसाब किताब के विधिवत ज्ञाता वैश्य कहलाये। जिविकोपर्जन उपकरण की आवश्यकता प्रतीत हुई। 'आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है' वाली कहावत चरितार्थ हुई। समयानुसार यह विषय जीवनयापन के अंतर्गत एक वाणिज्य का द्योतक है। बनिया उर्फ बनिया अर्थात माध्यम से माध्यम को बनाने वाला बनिया कहलाया। इस तरह लेन-देन सम्बंधित लेखा जोखा रखने वाले 'वैश्य' कहलाये। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। वंश वृद्धि सृष्टि की अनुपम देन है। कार्य 'के वर्गीकरण के मुताबिक वर्ग जन्में (ब्राह्ममण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र)। प्रत्येक परिवार का मुखिया होता था। गर्ग संहिता के अनुसार अनेक किस्म के राजा महाराजा नृप श्रेष्ठी हुये। आध्यात्म सृजन के अतिरिक्त की जरुरत होती थी तब इन्द्र आदि देवताओं को प्रसन्न करने के लिये 'यज्ञ' का आयोजन करते ये। यज्ञ में गौघृत, खांड, जौ, चावल, सुगंधित पदार्थ, मेवा आदि हव्य सामग्री निर्मित की जाती थीं। इस कार्य के सम्पादन करने के अधिकारी (ज्ञाता) यज्ञसैनजी कहलाये। जिनका इस अध्याय में वर्णन है। यज्ञेश्वर अग्नेय स्वाहाः मंत्रोचारण द्वारा लक्ष्यों को प्राप्त हुये। भेंट-उपहार के आदान-प्रदान आदि राजाओं एवं मुखियों की सेवा में उन्हें प्रसन्न करने हेतु मिष्ठान्न प्रस्तुत की जाती थी। उनके निर्माण हेतु ही सूपकार (हलवाई) फाणिक उपजाति बनी। ये निर्वाह नहीं कर सकते थे अतः खांड (गुड़) मिष्ठान के अग्र गण्य 'गुलहरे' नाम से जाने गये। जो पावन गंगा के सदृश्य सारे देश में फैल गये।
०४ गुलहरे वैश्यों के पूज्य आदिदेव "गुलेश्वर' कहते हैं कि एक बार "यज्ञदेव" पुराण पुरूष भगवान पुरुष असे सत्यनारायण जी के व्रत को शतानन्द जी ने देवव्रत के यहा करवाया। अनेक लोगों ने इस आयोजन का साक्षात्कार प्रयाम बार किया। कथा में सवाया प्रसादादि का वर्णन आया है। श्रद्वालुओं की संख्या बढ़ गई थी। प्रसाद में अभाव प्रतीत होने लगा। तत्काल "गुलेश्वर" (कुल आदिदेव) ने देवव्रत की प्रार्थना से हरे हरात्मकतम दिव्य उन्हें "गुलेश्वर" कहा गया। पर अनेक गोलाकार खांड़पिण्डों (गुड़) का ढेर लगा दिया। तभी विभाग में वर्णित छप्पन भोग में एक रसराज मिष्ठान स्वरुप पुराणों व शास्त्रों में वर्णित सुपकार (पौरागण) रसोई (गुड़ खांड भी आवश्यक माना गया। कार्तिक अमावसया लक्ष्मीपूजन (दीपावली) के उपरान्त शुभ दिन अन्नकूट भगवान "गुलेश्वर" आदि पुरूष का पावन दिन हुआ। गन्ने का उपयोग लक्ष्मीपूजन एवं देवउठनी ग्यारस (एकादशी) में महत्वपूर्ण माना गया है।
०५. आराध्य देव का प्रथम ही अनुसंधान था। ऋषियों ने ही सर्वप्रथम यह भी जाना कि "सूर्य” ही सांसारिक सृष्टि चक्र उत्पत्ति तथा संस्कृति के विकास का कारण सूर्य है। पृथ्वी पर का आधार है। वृक्ष, फूल, फल, वनस्पति, औषधि आदि की सभ्यता के विकास की प्रक्रिया में सूर्य ही प्रथम हैं। सूर्य को ग्रहपति गणेश ही आराध्य आदिदेव है। सारे वर्ण हर शुभ कार्य के प्रारम्भ में उनका स्मरण करते हैं। वे विध्वेश्वर हैं। देवताओं में जिसमें गुरुतर कार्य गणेशजी का रहा है। वे ही गुल + ईश्वर = गुलेश्वर, गुल + सांई (भगवान) = गुलसांई हैं। ये ही गुलहरे पद्धति की गुह्य (गोपनीय) रखने के कारण ल का गुप्त समाज के आराध्य देव हैं, आदिदेव हैं। कालान्तर में अपनी पूजा (विलोप) होते हुये गुसांई हुआ जो गुलहरे वैश्यों के अधिपति हैं वन्दनीय और पूज्य हैं। इनकी स्तुति यह लोग इस प्रकार गाते हैं। फि कहा है। साहित्य गणिपति ओंकार भगवान के पर्यायवाची है।
गणों के पति - 'गणपति' तुम्हें शत् - शत् प्रणाम।
प्रथम पूज्य सिद्धि पति - तुम्हें शत् शत् प्रणाम।
गजबदन विशाल, द्युति तरूण तमाल।
अति उदर विशाल, शुभ सिन्दूर भाल।
"गुलहरों के अधिपति - गुलैश्वर भगवान तुम्हें शत्-शत् प्रणाम।
उर मणियन माल, मोदक मधुर रसाल।
अतुलित बलशाल, माई गिरजा के लाल।
गुलसांई, गुसांई मति-अन्नकूट है धाम-तुम्हें शत्-शत् प्रणाम।
भक्तन प्रतिपाल, काटत भव जाल।
सुरमुनि दिगपाल, कहें 'दीन दयाल'।
चरणकमल, इतिगति, विघ्नविनाशक नाम-तुम्हें शत्-शत् प्रणाम ।
सोरठा
जय जय देव गणेश वंदौ शचिमय पग कमल।
प्रनबउँ उमा उमेश, मात पिता संसृति सकल ।।
विमल गुणहिं आगार, गणनायक रिपुदल दहन।
दिव्य देवहिं अवतार, विध्वंसक कलि तम गहन ।।
भक्ति बलहि आगार, धर्म प्राण पावन सदन ।।
गूंजे गीता गान, जन जन गण हों मुदित सब।
करहूँ सृष्टि कल्याण, प्रगति सूर्य हो उदित अब ।।
गुरू गोविंद गुण धाम, विश्वनाथ सद्गुण सदन ।
गुरू पग रजहिं ललाम, लगा करहुँ शुचि मम बदन ।।
गहोई वैश्योत्पन्न श्री रामस्वरुप ब्रजपुरिया मुरा (ग्वालियर) ने परिश्रम से एक घीष गीता खोजकर प्रकाशित की है। सूत जी ने व्यास से प्रार्थना की कि गणपति के श्रीमुख से कहा अध्यात्म कहिये । तब गणयति "घीष" जी के अध्यायों वाली गीता कही गई। घीष ही उपनाम है। अध्याय के श्लोक ३४, ३५ में गणपति ने कहा मैं मनुष्य हूँ। अतः हाथी के सदृश्य मेरा मुख और मनुष्य के सहश मेरा शरीर है। इन से मै भक्तों को दर्शन देता हूँ।
०६. संस्कृतिकरण का रुप : गुलहरे का शब्दीक अर्थ - गुलहरे में 'गुल' मूल शब्द 'हरे' प्रत्यय है। गुल शब्द गुड़ धातु से बना है, एवं हरे प्रत्यय है। गुल = (पु०) गुड़ डस्य लः इति अर्थात गुड़ अथवा खांड के प्रथम ज्ञाता है। "गुलहरे"।
गुल, गुला, गुलको, गुणी, गुल सो मीठो बोल । गुलहरे गौलेर के, जय गुंसाई बोल ।।
०७. बसाब एवं फैलाव (खाप) - वंश वृद्धि सृष्टि की अनुपम देन है। गुलहरे वैश्य संख्या की दृष्टि से जैसे-जैसे बढ़ते गये वैसे-वैसे फैलते चले गये। व्यापार की दृष्टि से कानपुर, झांसी, फर्यलाबाद, मैनपुरी, इटावा, आगरा, जालौन, उरई, बांदा, हमीरपुर, राठ, शाहजहाँपुर आदि जनपदों को केन्द्र बिन्दु मानकर समूचे उत्तरप्रदेश में फैल गये। ये कृषि एवं वाणिज्य में अग्रणी रहे। सन् १८५७ की गदर के कारण जानमाल की रक्षा एवं उदर पोषण के निमत्त देश के विभिन्न आंचलों में आसीत (बसाव) हुये। उ०प्र० छोड़कर जाने वालों ने प्रायः अपनी जन्म भूमि एवं क्षेत्र के सम्मान में जाति परख उपनाम की जगह स्थान परख उपनाम रख लिये। ऐसा ही इसका एक वर्ग (खाप) म०प्र०, भोपाल, इन्दौर, जबलपुर, मऊ, सिहोर, बिलासपुर, कांकेर, छिन्दवाड़ा, नरसिंगपुर, पाण्डुर्णा आदि एवं महाराष्ट्र में नागपुर, नरखेड़, अमरावती आदि जिले एवं तहसीलों में बसे है। जो अपने नाम के बाद : मुहाना (मऊरानीपुर) से आये "मोहने", सरसैनावर (कानपुर) से आये "सरसे", बेहुणी (जालौन) से आये 'बेहुणे", गौहाड़ (राठ जनपद से आये "गोहाले", चिल्लई (बांदा हमीरपुर रोड) से आये "चिल्ले", सूपा (बादां हमीरपुर रोड) से आये "सूपे", धनोरा (बांदा हमीरपुर रोड) से आये "धनोरे" कहलाते हैं।
वन्दौं पवन कुमार, अर्जुन मीतहिं ज्ञान घन ।
इसी प्रकार उमरे, गुडईया, तुन्ने आदि स्थान परख उपनाम भी वे लिखते है। ये सभी गुलहरे वैश्य हैं। कृषि एवं वाणिज्य ही इनके उदर-पोषण का मुख्य साधन है।
०८. गुलहरे समूह इस समूह के लोग बिहार गोलवारा, उड़ीसा में गुड़िया, गुजरात में गाहिलवाल और दक्षिण में गोलवाल, कहीं-कहीं गुलैहरे एवं गुल्हारे के नाम से भी जाने जाते हैं। क्षेत्र अथवा प्रान्त के अनसार जो भी शब्द प्रयोग में लाये गये हो ये सब शब्द "गुलहरे" शब्द के पर्यायवाची हैं। गुलहरे वैश्यों में कुछ लोग अपना गोत्र गालव, कश्यप मानते हैं तो कुछ लोग गोयल ।
०९. वैश्य वर्ग प्रतीक स्वरुप जनहित कार्य लखनऊ से एक दैनिक अखबार 'दैनिक मेल” जिसके सम्पादक श्री प्रकाशचन्द्र गुप्त, गोला गंज, लखनऊ, उ०प्र०, लाला हीरालाल वैश्य इंटर कॉलेज छिवड़ा, मऊ, उ०प्र०, गुलहरे वैश्य विद्यालय, मैनपुरी, उ०प्र०, धर्मशाला कानपुर, मैनपुरी, फर्रुकाबाद, शाहजंहापुर में है तथा एक गणेश मंदिर ऊल्हागंज नाहरिया कानपुर में है।
१०. संगठन : मैं उत्तरप्रदेश के ब्रजमंडल का निवासी स्वंय हूँ। इसके एटा, फर्रुखाबाद, मथुरा आदि जिलों में गुलहरे वैश्य प्रचुर संख्या में रहते है। माहौर एवं गुलहरे वैश्यों में कुछ विवाह सम्बंध भी होते रहे हैं। अपने भ्रमण में मैंने इटावा के वा० चन्द्र प्रकाश, वकील, कासगंज के वा० श्री राम गुप्त वकील तथा फर्रुखाबाद के सोंफवाले परिवार के प्रमुखों तथा पटना के मेअर रहे गोलवारा परिवार से आग्रह किया कि गुलहरे वैश्यों का अखिल भारतीय संगठन बनायें । परन्तु बात आगे नहीं बढ़ी। फर्रुखाबाद से स्व० लालमन सौंफ वाले १९२०-४० के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेसी नेता थे। उन्होंने स्वराज्य कुटी नामक उद्यान बनाया था जो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शरणस्थली थी। वे सर्ववैश्य एकता के समर्थक थे। उनकी एक पौत्री मेरे परिवार के ला० नाथूराम के पुत्र भगवती प्रसाद को ब्याही थी (अलीगंज, एटा)। इसी प्रकार वा० चन्द्रप्रकाश इटावा ने कहा हम वैश्य एकता के समर्थक है उपजाति संगठन अनावश्यक है।
परन्तु मेरी लिखी पुस्तक किसी प्रकार छिंदवाड़ा पहुँच गई उस क्षेत्र के गुलहरे वैश्यों ने एक अखिल भारतीय संगठन का निर्माण कर डाला। मेरे दिये पतों पर प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश में घूमा और प्रचुर सामिग्री एकत्रित की। उन्होंने इतिहास संकलित करके मुझे भेजा जिससे मैंने उक्त सामिग्री संकलित की। उनकी समिति का मुख्यालय पांडरंगा जिला छिन्दवाड़ा (म०प्र०) में तथा एक कार्यालय नान्देड जिला नागपुर में है। शेष पदाधिकारी निम्न प्रकार हैं जिससे इनके सारे देश में फैलाव की पुष्टि होती है।
१. श्री दुर्गाप्रसाद का टुमने (गुप्ता), गांधी चौक, नरखेड, जि० नागपुर, अध्यक्ष, २. श्री हिरदेराम गोहडे सौसर, जिला-छिंदवाड़ा, उपाध्यक्ष, ३. श्री दीनदयाल मोहने, नरसिंगपुर नाके के पास, छिंदवाड़ा, उपाध्यक्ष, ४. श्री सुरजलाल सरसे सिवनी, जिला-छिंदवाड़ा, सचिव, ५. श्री अनंतराम चिल्ले सिवनी, जिला-छिंदवाड़ा, सहसचिव, ६. श्री मोहन बेहुने पांढुरना, जिला-छिंदवाड़ा, कोषाध्यक्ष, सदस्यगण ७. डा० आर. बी. गुप्ता इकलहरा, जिला- छिंदवाड़ा, ८. श्री दुर्गाप्रसाद महाजन चाँद, जिला-छिंदवाड़ा, ९. श्री रामभरोसे चिल्ले जलालपुरा, गाधीबाग, नागपुर, १०. श्री शामसुंदर सरसे पांडुरना, जिला-छिंदवाड़ा, ११. श्री भुवनलाल सरसे, पांढुरना, जिला-छिंदवाड़ा, १२. श्री प्रेमलाल तुन्ने सिवनी, जिला-छिंदवाड़ा, १३. श्री दशरथलाल सरसे सिवनी, जिला- छिंदवाड़ा, १४. श्री उत्तमतलाल गुडइये नरखेड, जिला-नागपुर, १५. श्री श्रीराम टुमने नरखेड, जिला-नागपुर, १६. श्री ईश्वरदास गोहडे नरखेड, जिला-नागपुर, १७. श्री मदनलाल मोहने नरखेड, जिला-नागपुर, १८. श्री विजय बेहुने (गुप्ता) नरखेड, जिला- नागपुर ।
११. अन्तिम अभिनन्दन - यज्ञसेन ने इतिहास पूर्व में यज्ञ की रक्षा क्षत्रियत्व से की थी और जनमेजय के नागयज्ञ के बाद उनके शिष्य चौसेनी वैश्यों ने घृत उपस्थित कर दिया और रक्तज यज्ञसेनी वैश्य हो गये और यज्ञ में आई कमी अग्नि देव को गुड़ पदार्थ अर्पित करके पूरी की गई। यज्ञ के अंश में निम्न श्लोक से स्विष्टकृत हो माहुति दी जाती है यदस्य कर्मणोत्यरीजिंक यदा न्यूनमिहाकरम ।
अग्नि स्विष्टकृत विद्यातं स्विष्टं करौतु मे ।
अग्नये स्विष्टकृते सुहृत हुते
सर्वप्रायश्चिताहुति नाम कामानां
समृद्धियित्रे सर्वान् न
कामान्त्समर्द्धय स्वाहा।
(शतपथ ब्राह्मण १४/८/७/५)
(यज्ञ में जो कुछ न्यूनाधिक हुआ है उसके लिये प्रायश्चित रुप में यह मिष्ठ साकल्य यज्ञाग्नि देव को समर्पित है। हमारा कल्याण करो) यह कार्य गुलहरे वैश्यों द्वारा सम्पन्न होना था।
No comments:
Post a Comment
हमारा वैश्य समाज के पाठक और टिप्पणीकार के रुप में आपका स्वागत है! आपके सुझावों से हमें प्रोत्साहन मिलता है कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय किसी प्रकार के अभद्र शब्द, भाषा का प्रयॊग न करें।