Pages

Wednesday, September 30, 2020

MAHARAJA AGRASEN & AGRAWAL COMMUNITY - महाराज अग्रसेन और अग्रवाल समुदाय

MAHARAJA AGRASEN & AGRAWAL COMMUNITY - महाराज अग्रसेन और अग्रवाल समुदाय 

अग्रवाल वो कौम है जिसने विश्व को प्रथम मानवतावादी "एक ईंट और एक रुपये" का सिद्धान्त दिया था जिसमें राज्य में बसने वाले प्रत्येक गरीब को बिना मांगे और बिना किसी के उपकार जताने के इतनी धनराशि मिल जाती थी की वो अपना व्यापार चला सके और अपना घरबना सके।

अग्रवालों के कुलपिता महाराज अग्रसेन ने मात्र 16 वर्ष की आयु में महाभारत जैसे महायुद्ध में सम्मलित हुए और अपने पिता को खो देने के बाद भी युद्ध में अत्यंत पराक्रम दिखाया और भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।

अग्रवालों के ही आग्रेय गणराज्य और यौधेय गणसंघ ने वर्षों तक विदेशी आक्रमणकारियों को धूल चटाई और सिंकंदर जैसे विश्वविजेता तक की सेना को को युद्ध में गंभीर चोट पहुंचाई। भारत का सर्वप्रथम जौहर और साका आग्रेय गणराज्य के पुरुषों और महिलाओं ने किया था।

अग्रवालों ने गुप्तवंश के रूप में भारत के सबसे शक्तिशाली और सबसे श्रेष्ठ साम्राज्य की नींव रखी। जिस राज्य को भारतीय शाषन का स्वर्णकाल कहा जाता है जिसने भारत को सोने की चिड़िया बनाया। उन्होंने ही बौद्ध और जैन समय की कुरीतियों को दूर करके विशुद्ध वैदिक हिन्दू राज्य की नींव रखी। नालंदा और तक्षिला जैसे विश्विद्यालयों की नींव रखी और भारत को विश्वगुरु बनाया..

रोमन साम्राज्य जैसे अनेकों साम्राज्यों को निगलने वाले, विदेशी शकों और हूणों का सामना जब अग्रवालों (स्कन्दगुप्त) से हुआ तो मानों बाजी पलट गयी और स्कन्दगुप्त ने समरांगण में अकेले अपने पराक्रम से हूणों और शकों का सम्पूर्ण नाश किया भारत हिन्द केसरी की उपाधि पायी।

राज्य भारत में जानें जाते हैं अपने राजा के नाम से लेकिन भारत में एक ऐसा भी राज्य था जो अपने व्यापारियों की वजह से जाना जाता था। उसकी नींव किसी और ने नहीं बल्कि शेखावाटी के अग्रवालों ने रखी थी। जिस राज्य को उसके सेठों के नाम पर रामगढ़ सेठान कहा गया जो अपने समय के सबसे अमीर राज्यों में से एक था और भारत के 50% मारवाड़ी उद्योगपतियों की जन्मभूमि है।

अनेकों युद्धों की तरह भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अग्रवालों ने क्रांतिकारियों और भामाशाह दोनों तरह की भूमिका निभाई। जहां एकओर रामजी दास गुड़वाला और लाला मटोलचंद अग्रवाल अपनी अरबों की संपत्ति क्रांतिकारियों को लुटा कर फांसी के फंदे पर चढ़े वहीं दूसरी ओर लाला झनकूमल सिंहल और लाला हुकुमचंद जैन अंग्रेजों से लोहा लेते हुए शहीद हुए।

अग्रवालों ने ही गीताप्रेस गोरखपुर, वेंकेटेश्वर प्रेस, चौखम्बा प्रकाशन जैसी धार्मिक प्रेसों की स्थापना करके वेदों, पुराणों, उपनिषदों, रामायण, महाभारत आदि ग्रंथों को प्रत्येक हिंदुओं के घर-घर पहुंचाया।

विश्व के सबसे लंबे समय तक चलने वाले रामजन्मभूमि आंदोलन को नेतृत्व, कलम और आर्थिक सहायता अग्रवालों ने ही दी। जस्टिस देवकीनंदन अग्रवाल, डालमिया जी, श्री अशोक सिंहल, हनुमान प्रसाद पोद्दार, जयभगवान गोयल, सीताराम गोयल जैसी महान् हस्तियों ने रामलला के लिए जो बलिदान दिया वो उन्हें भगवान राम का सच्चा वंशज साबित करता है।

और आखिरी में अग्रवालों ने भारत वर्ष में मित्तल, जिंदल, बजाज, डालमिया, सिंघानिया, गनेड़ीवाल आदि आद्योगिक घराने स्थापित करके भारत में आद्योगिक विकास में महान् क्रांति की। मोदीनगर और डालमियानगर जैसी इंडस्ट्रियल टाउनशिप की स्थापना भी अग्रवालों द्वारा की गयी है..

© लेखक - प्रखर अग्रवाल,  साभार 

|| जय महाराजा अग्रसेन | जय अग्रोहा धाम | जय कुलदेवी महालक्ष्मी ||

No comments:

Post a Comment

हमारा वैश्य समाज के पाठक और टिप्पणीकार के रुप में आपका स्वागत है! आपके सुझावों से हमें प्रोत्साहन मिलता है कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय किसी प्रकार के अभद्र शब्द, भाषा का प्रयॊग न करें।