Pages

Sunday, February 21, 2021

DR. SHIKHA GUPTA - TIMES MAGAZINE TOP 100

DR. SHIKHA GUPTA - TIMES MAGAZINE TOP 100

टाइम मैग्जीन ने नई पीढ़ी की 100 हस्तियों की सूची में ऐसे लोगों को शामिल किया है जिन्होंने उजले भविष्य की उम्मीदें जगाई हैं। महामारी के दौर में वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और कुछ लोगों ने बहुत महत्वपूर्ण काम किए हैं। इनमें लीडर, एक्टिविस्ट,आर्टिस्ट और इनोवेटर हैं तो लोगों की मदद करने वाले युवा भी हैं। सूची में भारतीय मूल के कई लोगों को जगह मिली है। शिखा गुप्ता इसमें प्रमुख .

संकटकाल में छोटे कामों का बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। कोरोना महामारी अमेरिका के इतिहास का सबसे अंधकारमय समय रहा है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ढील के कारण देश में स्वास्थ्य कर्मियों के पास सुरक्षा के लिए जरूरी पीपीई किट का अभाव था। डॉ. शिखा गुप्ता ना ही गवर्नर हैं और ना ही सांसद। वे केवल डॉक्टर और साधारण नागरिक हैं। लेकिन, उन्होंने और उनके साथियों ने इस मौके पर आगे आकर जिम्मेदारी संभाली। उनके संगठन- द गेट अस पीपीई ऑर्गेनाइजेशन ने अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों को 65 लाख से अधिक पीपीई किट बांटे। शिखा और उनके साथी डॉक्टरों और कार्यकर्ताओं की पहल ने लाखों लोगों का जीवन बचाया है।


शिखा गुप्ता

No comments:

Post a Comment

हमारा वैश्य समाज के पाठक और टिप्पणीकार के रुप में आपका स्वागत है! आपके सुझावों से हमें प्रोत्साहन मिलता है कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय किसी प्रकार के अभद्र शब्द, भाषा का प्रयॊग न करें।