Pages

Friday, March 6, 2020

MAHARAJA AGRASEN - अग्रवाल राजवंश की ज्योति : सम्राट अग्रसेन

अग्रवाल राजवंश की ज्योति : सम्राट अग्रसेन

भारतीय इतिहास के अनेक अध्याय अभी अलिखित हैं और लिखित के भी अनेक पृष्ठ अपठित।भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के उत्थान में जिन महापुरुषों ने अपना योगदान दिया इतिहास के पन्नो में उनका नाम तो स्वर्णाक्षरों से अंकित है किंतु उनमे से कुछ ऐसे भी हैं जिनके बारे में विस्तार से बताने में इतिहासकार प्रायः मौन हो जाते हैं। ऐसे ही महापुरुषों में एक हैं अग्रोहा नरेश सम्राट अग्रसेन। अग्रवाल एवं राजवंशी समुदाय के आदि पुरुष साम्राट अग्रसेन उन चक्रवती  राजाओं में से एक हैं, जिन्होंने अपने क्षत्रियोचित पराक्रम से ना केवल एक विशाल गणराज्य की स्थापना की बरन अपने विजित विशाल साम्राज्य को " एक मुद्रा- एक ईट" जैसे अभूतपूर्व समाजवादी सिद्धांत द्वारा एक सूत्र में पिरोकर समाजवाद की एक आदर्श मिशाल प्रस्तुत की। एक ऐसा समाजवादी सिद्धांत जो न पहले कहीं सुना गया था न बाद में किसी राज्य में दिखाई पड़ा। सच्चे अर्थों में सम्राट अग्रसेन समाजवाद के जनक थे।
सम्राट अग्रसेन के जन्म, वंश एवं विवाह को लेकर इतिहासकारों में काफी मत भिन्नताएं हैं पर विभिन्न ऐतिहासिक अभिलेखों, उत्खनन से प्राप्त मुद्राओं , शिलालेखों, पौराणिक आख्यानों , जनसमुदाय में प्रचलित किवदंतियों , भाट चरणों की विरुदवालियों आदि के आधार पर कुछ तथ्य स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आये है जिनके अनुसार ये सरस्वती नदी के किनारे आबाद वैदिक कालीन "आग्रेय-गण" के राजा थे, जो सूर्यवंशी क्षत्रियों की एक शाखा थी।यह काल सिंधु-सरस्वती सभ्यता का उद्गम काल था। नगरीय सभ्यता का प्रसार हो रहा था।धीरे धीरे राजतंत्रात्मक शाशन पद्धति प्रचलन में आ रही थी किन्तु यह अभी शैशवावस्था में थी । बड़े नगरों का विकाश शुरू हो चूका था। गणों के बीच साम्राज्यवादी विस्तार की होड़ मची हुई थी। बड़े गण छोटे गणों को जीत कर राजतन्त्र में परिवर्तित हो रहे थे। पहले राजा का चुनाव होता था किंतु राजतन्त्र में राजपद वंशानुगत होने लगा। महाराजा अग्रसेन ने भी अपने आसपास आबाद सत्रह अन्य गणों को जीत कर एक सशक्त गणराज्य की नींव रखी जो आगे चलकर  इनके नाम पर आग्रेय गणराज्य कहलाया। महाराजा अग्रसेन ने भी राजतंत्रात्मक शासन पद्धति को अपनाया किन्तु राजतन्त्र में गणतंत्र का एक नया प्रयोग किया। इन्होंने अपने राज्य को 18 गणों में विभाजित कर जीते हुवे गणों की आतंरिक संरचना में कोई परिवर्तन ना करते हुवे उस गण के मुखिया को उस गण का अधिपति राजा बना दिया। इस प्रकार आग्रेय गणराज्य 18 गणों का एक विशाल राज्य बन गया जिसके प्रत्येक गण का अधिपति उसी कबीले का मुखिया था और केंद्रीय शक्ति महाराजा अग्रसेन के हाथों में थी। महाराजा अग्रसेन ने अपने राज्य के बीचोंबीच एक अत्यंत रमणीय एवं वैभवशाली "अग्रोदक" नगर की स्थापना कर उसे अपने राज्य की राजधानी बनाया। अग्रोदक राज्य की कुलदेवी महालक्ष्मी थीं। महाराज अग्रसेन ने राज्य के मध्य में एक भव्य श्रीपीठ की स्थापना करवाई थी। जिसमें वेद पारंगत ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रों से हरिप्रिया लक्ष्मी की स्तुति होती थी। राज्य की खुशहाली के लिए इन्होंने 18 राजसू यज्ञ किये जिनमे 17 तो पूर्ण हो गए किन्तु 18वें में पशुबलि से इन्हें घृणा हो गयी। वह यज्ञ अधूरा रह गया। इन्होंने अपने राज्य में तत्काल पशुवध पर रोक लगा दी और पशुपक्षियों पर होने वाली हिंसा को राज अपराध घोसित कर दिया इसके साथ ही यह घोषणा भी की कि सम्पूर्ण आग्रेय गण वाशी एक कुटुंब की तरह रहेंगे और प्रत्येक व्यक्ति अपने पितृ पक्ष- मातृ पक्ष के गण को छोड़कर शेष अन्य गणों के मध्य ही वैवाहिक संबंध कायम करेगा ताकि रक्त वर्ण की शुद्धि बनी रहे। इन्होंने अपने राज्य में "एक मुद्रा- एक ईंट " की रीति चलायी जिसमे राजधानी अग्रोदक नगरी में आकर बसने वाले प्रत्येक गरीब परिवार को संपूर्ण अग्रोदक वाशी एक एक मुद्रा और एक एक ईंट देंगे ताकि वह अपना निवास बना कर अपना व्यवसाय करने लगे। सहकारिता की यह भावना पुरे विश्व में कहीं देखने सुनने को नही मिलती। यही कारण है कि अग्रोदक की गिनती उस उस वक्त के प्रमुख बड़े व्यापारिक नगरों में होती थी। इस प्रकार महाराजा अग्रसेन समाजवाद के पुरोधा थे जिन्होंने जनमानस में सहकारिता की भावना विकसित की और देश को समाजवाद की राह दिखायी। पौराणिक उपाख्यानों के अनुसार इनका जन्म अश्वनी शुक्ल प्रतिपदा को हुआ था और इनका विवाह नागवंशी राजा महीधर की कन्या राजकुमारी  माधवी के साथ हुआ था। ईसापूर्व की चौथी शताब्दी तक आग्रेय गण एक शक्तिशाली गणराज्य रहा जिस पर अग्रवालों का एकक्षत्र साम्राज्य रहा। ईसापूर्व की छठी शताब्दी आते आते सभी जनपद व गणराज्य साम्राज्यवादी विस्तार में लग गये। बड़े जनपद अपनी सीमाओं का विस्तार कर महाजनपद बन गये।पूर्ववर्ती काल में पांचाल एवं कुरु जनपद ने एवं परवर्ती काल में मगध जनपद ने सबसे अधिक साम्राज्यवादी विस्तार किया। महाभारत युद्ध के पूर्व कौरवों के दिग्विजय प्रसंग में राजा कर्ण द्वारा इस राज्य को नीति पूर्वक अपने अधीन करने का उल्लेख महाभारत महाकाव्य के वनपर्व में आया है। महाभारत युद्ध के बाद हुयी राजनैतिक उथल पुथल से महाजनपदों ने मांडलिक राज्यों का रूप ले लिया एवं अनेक अन्य छोटे छोटे नये राज्यों का भी उदय हुआ। ये राज्य आपस में लड़ते रहते थे। आग्रेय गण को भी लगातार आक्रमणों का सामना करना पड़ रहा था जिससे उसकी आतंरिक शक्ति दिन प्रति दिन कमजोर होती जा रही थी और अंततः इसा पूर्व 326 में हुवे यूनानी सम्राट सिकंदर के आक्रमणों को अग्रेय गण नही झेल पाया। हालाँकि अग्रेय वीरों ने सिकंदर का डटकर सामना किया किन्तु यवनों की विशाल सेना के आगे ये ज्यादा देर तक टिक न सके और अंततः अग्रोदक नगर पर सिकंदर का अधिकार हो गया। यूनानी इतिहास्कार लिखते हैं कि विश्वविजय का सपना ले के निकले सम्राट अलेक्जेंडर ( सिकंदर) को असकेनिय/ अग्लोनिकाय ( अग्रश्रेणी/ अग्रेय गण) के लोगों ने कड़ी टक्कर दी। उनके साथ हुवे युद्ध में सिकंदर घायल भी हुआ पर कूटनीति का प्रयोग कर अंततः सिकंदर की सेना विजयी हो गयी। सिकंदर की गुस्साई सेना ने इनके प्रमुख नगर अग्रोदक( अग्रोहा) को आग के हवाले कर दिया था। इस प्रकार अग्रेय गणराज्य का अस्तित्व हमेशा के लिए समाप्त हो गया। वहां से निष्क्रमण कर ये अग्रेयवंशी भारत के विभिन्न भागों में फैल गये और आजीविका के लिए तलवार त्याग कर तराजू पकड़ लिये। ये जहाँ भी जाते अपना परिचय अग्रेय वाले के रूप में देते। यही अग्रेयवाले शब्द भाषाभेद एवं स्थानभेद से "अग्रवाले" होता हुवा "अग्रवाल" पड़ गया। वहीँ इनकी एक शाखा सामंत राजाओं के रूप में बड़े साम्राज्यों के अधीन छोटे छोटे भूभाग पर शासन करती रही और आगे चलकर " गुप्त साम्राज्य" जैसा बड़ा राज्य स्थापित किया।  ईसवीं की छठी शताब्दी आते आते इनके राज्याधीन प्रान्तों पर जाटों एवं राजपूतों का अधिकार हो गया और अग्रवाल जाति पूरी तरह से राज्यच्युत हो गयी। अठारह कुलों का यह समूह आज संपूर्ण विश्व में " अग्रवाल" नाम से जाना जाता है। ये अठारह कुल आज इनके गोत्र कहलाते है। राज्य छिन जाने पर राजपूत काल में अग्रवाल पूरी तरह से व्यापार व व्यवसाय पर आश्रित हो गए और दसवीं शताब्दी आने तक इनकी गणना क्षत्रिय वर्ण होते हुवे भी वणिक जातियों(वैश्य वर्ण या बनियों) के साथ होने लगी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भी अग्रवाल समुदाय की प्रमुख भूमिका थी। गरमदल के प्रमुख लाल बाल पाल तिगड़ी के लाला लाजपत राय, गांधी युग के  भामशाह जमनालाल बजाज, रामजीदास गुड़वाला, हिसार के लाला हुकुमचंद जैन जी का नाम इनमें अग्रणी है। अग्रवाल आज भले ही किसी साम्राज्य के शासक न हो पर इन्हें व्यावसायिक जगत का सम्राट माना जाता है। देश के अधिकांश औद्योगिक समूह इसी समाज के हाथों में है। इसके अतिरिक्त धर्म- संप्रदाय- जाति भावना से ऊपर उठकर समाजसेवा के मामले में भी इस समुदाय का कोई सानी नही है।  इनके द्वारा बनवाये हुवे मंदिर एवं धर्मशालाएं देश के कोने कोने में देखने को मिल जाते हैं। हिन्दू धर्म की संजीवनी गीताप्रेस गोरखपुर मारवाड़ी अग्रवालों की देन थी। महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत आज भी इस समाज के हर व्यक्ति की रगों में दौड़ते हैं।  वैसे महापुरुषों को किसी एक जाति या समाज से बांध कर नही रखा जा सकता वो तो संपूर्ण राष्ट्र की धरोहर होते हैं। ऐसे ही महाराजा अग्रसेन भी संपूण भारतवर्ष की धरोहर हैं। उनके समाजवाद और अहिंसा के सिद्धांत संपूर्ण देशवाशियों के लिए अनुकरणीय हैं।उनके बताये हुवे रास्ते पर चलना ही इन पौराणिक महापुरुष के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

      जय अग्रोहा- जय अग्रसेन

लेख साभार : राजेश अग्रवाल जी 

OYO RITESH AGRAWAL - रितेश अग्रवाल


साभार:  दैनिक भास्कर 

Wednesday, March 4, 2020

RAMGARH SETHAN - वैश्य महाजनों की कर्मभूमि

रामगढ़ शेखावटी : #अग्रवाल_हेरिटेज

रामगढ़ सेठान बंसल गोत्र के अग्रवाल महाजनों ने बसाया था। ये अपने समय के सबसे अमीर नगरों में से एक था। वैसे तो शहर अपने राजा के नाम से जाने जाते हैं लेकिन राजस्थान का #रामगढ़_सेठान या रामगढ़ सेठोका जाना जाता है अपने सेठों की वजह है । इसके इतिहास से एक बहुत ही दिलचस्प कहानी जुड़ी हुई है । पोद्दार चुरू , राजस्थान में व्यापार करते थे । वो बहुत ही सम्पन्न व्यापारी थे । उनके आलीशान हवेलियां उसमे की गई नक्काशी उनके रुतबे को दर्शाती थीं । अब वहाँ के राजा को इनकी अमीरी देख के जलन हुई उन्होंने इनपे टैक्स बड़ा दिए और वो टैक्स इतने ज्यादा थे कि सेठों ने कहा ये गलत है और इसका विरोध किया । और विरोध इतना ज्यादा बढ़ गया कि पोद्दारों ने कहा "हम चुरू छोड़ के जा रहे हैं और जहाँ भी जाएंगे वहाँ इससे भव्य और आलीशान नगर बसायेंगे ।"


रामगढ़ 1791 में सेठान #रामदासपोद्दार परिवार ने बसाया था । ये राजस्थान के #सीकर जिले में पड़ता है । रामदास पोद्दार ने #राजस्थानी कि इस कहावत 'गांव बसायो #बाणियों ,पार पडे़ जद जाणियों ' को असत्य सिद्ध कर दिया । उस समय दूसरे शहरों से संपन्न सेठ वहां आकर बसे । फतेहपुर के बंसल वहां आकर बसे जिनका रुई का व्यवसाय होने के कारण रुईया कहलाये । वहां के सेठ ईस्ट इंडिया कम्पनी के साथ व्यवसाय करने लगे ।1860 ई. के आसपास रामगढ़ के पोद्दारों की प्रथम पंजीकृत कम्पनी 'ताराचंद- घनश्याम ' 'थी ।उसी कम्पनी के साथ पिलानी की शिवनारायण बिड़ला (घनश्याम दास बिड़ला के दादा )ने नाममात्र की हिस्सेदारी के साथ प्रथम बार स्वतंत्र व्यापार में प्रवेश किया ।घनश्यामदास बिड़ला की जीवनी 'मरुभूमि का वह मेघ' में कंपनी का नाम 'चेनीराम जेसराज 'लिखा है ।वे बंबई में अफीम का व्यवसाय चीन के साथ करते थे । ध्यातव्य है कि शिवनारायण के पिता शोभाराम तो पूर्णमल गनेडी़वाले सेठों की गद्दी पर अजमेर में 7 रुपये महीने पर नौकरी करते थे । रामदास पोद्दार #बंसलगोत्र का #अग्रवाल महाजन था । उनके पूर्वज शासन में पोतदार (खजांची )थे ।अतः वे पोद्दार कहलाए ।प्राचीन भारतीय समाज में वर्ण व्यवस्था जन्म से नहीं थी ।वर्ण का निर्धारण जन्म से नहीं बल्कि कर्म से होता था। वैदिक युग में वैवस्वत मनु के पुत्र नाभानिर्दिष्ट की कथा प्रसिद्ध है । जिन्होंने अपने पिता के क्षत्रिय वर्ण को छोड़ कर वैश्य वर्ण का वरण कर लिया था । #अग्रवाल, #महेश्वरी आदि कुल के #महाजन पहले #क्षत्रिय थे परंतु उनके पूर्वज क्षत्रीय कर्म छोड़कर वैश्य कर्म करने लगे ।अतःवैश्य कहलाए । वह अपने क्षत्रीय अतीत को याद रखते हुए अपनी व्यवसाय पीठ को आज भी गद्दी कहते हैं। #शेखावाटी में बसने से पहले उनका #पंजाब और हरयाणा क्षेत्र में व्यवसाय था । पंजाब और #हरयाणा प्रारंभ से ही क्षेत्र सिंचित क्षेत्र होने के कारण संपन्न थे वहां व्यापार वाणिज्य खूब फला फूला । वहां के व्यापारियों के अफ़गानिस्तान ,चीन ,फारसआदि से व्यापारिक रिश्ते थे ।वह 'बलदां खेती' घोड़ा राज 'का जमाना था ।काबुल के व्यापारी घोड़े ,पिंडखजूर आदि लेकर के आते थे ।#रवींद्रनाथटैगोर की सुप्रसिद्ध कहानी 'काबुलीवाला' कहानी का कथानक भी यही है। काबुल के घोड़े बड़े प्रसिद्ध होते थे । कहा भी है -केकाण(घोड़े) काबुल भला । महाराणा प्रताप का घोडा़ चेटक (अर्थ-सेवक) भी काबुल का ही था ।कालांतर में उत्तर की ओर से विदेशी हमले होने लगे तो उन्होंने किसानों की आबादी से घिरे दुर्गम, शांत व असुन्दर स्थानों को अपने बसने के लिए चुना । इसी क्रम में शेखावाटी में आबाद हुए ।मरुभूमि का मतलब मृतभूमि होता है परंतु यहां के वीरों -दानवीरों ने इसे अमृतभूमि बना दिया । #कन्हैयालालसेठिया ने इसीलिए लिखा -आ तो सुरगां ने सरमावै, इण पर देव रमण ने आवै ,धरती धोरां री -----।उन्होंने यहां स्थापत्य कला में बेजोड़ हवेलियां बनाई जो सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत होने के साथ-साथ रहने के लिए भी काफी अच्छी थी । रामगढ़ सेठान की हवेलियां भी बडी़ चित्त -आकर्षक हैं । सीकर के राजमहल में रामगढ़ के सेठों का बड़ा सम्मान था। एकबार किसी गांव के एक गांववाले ने सीकर के महाराज से शिकायत की आप रामगढ़ वालों पे इतना ज्यादा ध्यान क्यों देते हैं । राजा ने उनकी परीक्षा ली कहा कि तुमलोग 1 करोड़ रुपये का प्रबन्द करो अभी । और पूरे सीकर में । लोगों ने मना कर दिया कहा ऐसा नहीं हो सकता है । फिर राजा ने अपने मंत्रियों से कहा कि रामगढ़ जाओ और सेठों को बोलो की महाराज को इस समय एक करोड़ रुपये चाहियें (इस समय के करीब अरबों में ) । मंत्री गए और सेठों को बताया । सेठों ने कहा कि राजा से पूछो की रुपये ,अन्ना ,पैसे किसमे चाहिए ? मंत्री आये और राजा को बताया । राजा ने कहा अब समझे मैं रामगढ़ सेठान का इतना ध्यान क्यों रखता हूँ ।

1835 के रामगढ़ की एक झलक #लेफ्टिनेंटबोइलू की डायरी में मिलती है ।जिसने मरू प्रदेश की उस वर्ष यात्रा की उसने रामगढ़ को एक समृद्ध सीमा स्थित कस्बे के रूप में जो स्वच्छता के साथ साथ घेरे के अंदर स्थित है और साहूकारों से भरा हुआ बताया है जिनकी कमाई पर अब तक किसी को न बक्शने वाली कैंची नहीं पड़ी है। सीकर ठिकाने के सीनियर अफसर कैप्टन वेब जो 1934 से 38 तक सीकर ठिकाने का सीनियर अफसर रहा ,ने 'सीकर की कहानी 'नामक अंग्रेजी में पुस्तक में अपने प्रवास के दौरान सीकर ठिकाने के संस्मरण लिखें हैं ।उसमें #कैप्टनवेब ने रामगढ़ के सेठों को सोने का अंडा देने वाली मुर्गी बताया है है ।इसी कारण राज दरबार में भी उन्हें पूरा सम्मान मिलता था तथा विशेष कुर्सी रामगढ़ के क्षेत्रों को उपलब्ध करवाई जाती थी ।

मेरे मित्र जनकवि रामेश्वर बगड़िया ने मुझे कहा कि रामगढ़ को गर्भ को देखने चलें ।अतः 7 जनवरी, 2019 को हम दोनों रामगढ़ सेठान गए ।रामगढ़ में पुरातन वस्तुओं के संग्रहालय कई व्यक्तियों ने बना रखे हैं ।उनके माध्यम से वह अपना व्यवसाय करते हैं ।देश -विदेश के पर्यटक उन्हें देखने व खरीदने आते हैं ।ऐसे ही एक संग्रहालय व फैक्ट्री के मालिक श्री मनोज जौहरी हैं । हम उनकी फैक्ट्री में गए ।उन्होंने हमें फैक्ट्री व उनके संग्रहालय में पुरातन वस्तुएं दिखाई ।पुरातन शैली में नवनिर्मित वस्तुएं भी देखी ।उसके बाद वे हमें रामगढ़ की हवेलियां दिखाने ले गए ।श्री मनोज ने हमें बताया की हर वैश्य सेठ नहीं कहलाता है ।सेठ एक पदवी है जो विभिन्न जनहितार्थ एवं संस्थाओं के निर्माण करने के बाद ब्रहमपुरी करके पंडितों द्वारा दी जाती है ।वे हैं , हवेली, बैठक, नोहरा ,बगीचा ,बगीची, कुआ ,बावड़ी ,तालाब प्याऊ ,पाठशाला आदि का बनवाना आवश्यक था । उन हवेलियों एवं सेठों से जुड़ी कई दंत कथाएं हैं ।एक हवेली के बारे में हमें श्री मनोज ने बताया कि यह मस्जिद वाली हवेली कहलाती है । इसके अंदर मजार बनी हुई है ।हम उसे देखने के लिए गए। हवेली में एक कमरे के नीचे सीढ़ियां उतर रही थी। श्री मनोज ने कहा ,इसी के नीचे मजार है ।श्री रामेश्वर बगड़िया, हम दोनों के मना करने पर भी उसमें टॉर्च लेकर उतर गए । उन्होंने कहा यह कोई मजार नहीं है बल्कि एक छोटा कमरा है ।दरअसल वह तहखाना था । लोगों को भ्रमित करने के लिए शायद सेठ ही ऐसा प्रचार कर देते थे ।दूसरी हवेली में हमने रंग महल देखा बहुत ही सुंदर चित -आकर्षक चित्र उस रंग महल में बने हुए थे जो आज भी मुंह बोल रहे थे ।हवेली में बादल महल,हवामहल ,पोल़ी,रसोई आदि बने हुए थे । उन्हें देख कर लगा कि 'खंडहर कह रहे हैं,इमारत कभी बुलंद थी '।वह हवेलियां आज इतनी विरान हैं कि वहां चमगादड़ भी नहीं रहते हैं ।उनसे जुड़ी हुई कई दंत कथाएं आज भी क्षेत्रीय बुजुर्गों की जुबान पर हैं । प्राचीन समय में रामगढ़ छोटी काशी के नाम से ख्यात था ।वहां अनेक पाठशालाएं थी ।

मैंने लिखा -

हवेली पहेली चित्र, लघु काशी पहचान ।

रामगढ़ सेठान विगत, शेखावाटी शान ।।

वहां के सेठों के बारे में भी अनेक दंत कथाएं हैं। एक सेठ ने सर्दियों में सियार बोलते हुए सुने तो मुनीम से पूछा सियार क्यों बोल रहे हैं तो मुनीम ने कहा यह सर्दी में ठिठुर रहें हैं ,इसलिए बोल रहे हैं ।सेठ ने दूसरे ही दिन सियारों के लिए रजाइयों की व्यवस्था कर दी । रूस के सुप्रसिद्ध लेखक रसूल हमजातोव ने अपनी मातृभूमि 'मेरा दागिस्तान ' पर एक पुस्तक लिखी है ।मुझे शेखावाटी के गर्भ को देखकर' मेरा दागिस्तान'का वर्णन याद आ गया । उन्होंने भारत के बारे में लिखा है कि वहां की पुरातन संस्कृति, उसके दर्शन में मुझे किसी रहस्यमय कंठ की ध्वनि सुनाई देती है ।रामगढ़ की उन वीरान हवेलियों में हमें भी रहस्यमय कंठ ध्वनियाँ सुनाई दे रही थी ।

शेखावाटी के बारे में राजस्थानी के कवि सुमेरसिंह शेखावत ने लिखा है --

#शेखाजीकीशेखावाटी, डीघा डुंगर बाल़ू माटी ।

बुध री भूर #बाणियां बांटी,जण में जाट जंगलां जांटी ।।

अर्थात बुद्धि शेखावाटी के हिस्से में आई उसे तो बणियों ने ही आपस में बांट लिया । किसी का भी शासन हो सेठों ने अपनी तराजू के बल पर तख्त से सांठगांठ रखी । मुगल काल में शेखावाटी मे बनाए सेठों के कुएं के ऊपर उन्होंने मीनारें बना दी ताकि मुस्लिम शासक मस्जिद की मीनारों की तरह ही उन्हें भी पवित्र मानते हुए पानी को प्रदूषित नहीं करें ।व्यापारिक दक्षता उनमें बहुत अच्छी रही इसलिए राजस्थानी में एक कहावत है 'बिणज करेला वाणिया और करेला रीस'। #गीता में कहा है -'कृषिगौरक्षदाणिज्यं वैश्यकर्म स्वभावजम्' ।

यहां के धन्ना सेठ धोरों से हिलोरों तक गये परंतु मातृभूमि के प्रति भाव हिलोरें हमेशा उनके ह्रदय में उमड़ती रही ।कहा है #जननीऔरजन्मभूमिस्वर्गसेभीबढ़करहोतहैं उन्होंने अपनी जन्मभूमि को स्वर्ग माना । हर साल वे जन्म भूमि की तीर्थ यात्रा पर आते । उनकी भावनाओं को दर्शाने वाला एक गीत है 

'देश ने चालो जी ढोला मन भटके, काकड़ी मतीरा खास्यां खूब डटके ।'

वे दिन चले गए, वे लोग चले गये परन्तु रेत पर सुकेत बना अमिट हस्ताक्षर छोड़ गये ।आज सातवीं -आठवीं पीढ़ी सेठों की अपनी मातृभूमि को भूलते जा रही है। हवेलियां तो आज भी 'पधारो म्हारे देश' का आह्वान कर रही हैं ।इसी को वर्णित करते हुए एक कवि ने लिखा है ।

सेठ बस #कोलकाता ,#मुंबई #डिब्रूगढ़ #आसाम ।

जाकर ठाड़े बैठ्या, काटे उम्र तमाम ।।

कुण सूं मुजरो करे #हवेलियां ,बरसां मिले न #राम ।

बाटड़ली जोवे आवण री,गोखे बैठी शाम ।

साभार: प्रखर अग्रवाल की फेसबुक वाल 

BHAVISH AGRAWAL - OLA CAB

DR. YOGI ARON - डॉ. योगी एरान


दिल्ली प्रदेश के नवनिर्वाचित वैश्य विधायक

No photo description available.

RADHAKRISHNA DAMANI MARKET KING




MAHARAJA AHIRBARN - महाराज अहिबरन जी बरनवाल

महाराज अहिबरन जी बरनवाल जाती के आदि पुरुष और शहर बरन ( बुलंदशहर ) के जन्म दाता का संक्षिप्त परिचय :-

बरनवाल जाती के आदि पुरुष महाराज अहिबरन सुर्यवंश की २१वीं पीढ़ी में होने वाले चक्रवर्ती सम्राट महाराज मान्धाता के तृतीय पुत्र राजा अम्बरिस के वंशज थे , जिन्होंने चन्द्रावती में राज्य स्थापित किया था | राजा अम्बरिस के वंशज राजा धर्मपाल की सातवी पीढ़ी में राजा समाधिर के दो पुत्र राजा गुणाधि व राजा मोहनदास हुए | मोहनदास की दशवी पीढ़ी में अग्रवाल जाती के आदि पुरुष महाराज अग्रसेन पैदा हुए और अपना अलग राज्य स्थापित किया बड़े पुत्र गुणाधि अपने प्राचीन राज्य के स्वामी रहे | उनके दो लड़के राजा धर्मदत व राजा सुभंकर थे | राजा धर्मदत की संतानों ने अपना अलग-२ राज्य स्थापित किया जिनकी संताने आजकल वैश्य राजपूत कहलाती है | इन्हीं के वंश में एतिहशिक ख्याति प्राप्त राजा हर्षवर्धन हुए थे |

भारतेंदु हरिश्चंद्र की 1871 ई० में प्रकाशित पुस्तक ‘ अग्रवालो की उत्पत्ति ‘ मे जनश्रुतियों एवं प्राचीन से संग्रहित वंशावली परम्परा का वर्णन है जिसका विशेष भाग श्री महालक्ष्मी व्रत कथा से लिया गया है | प्रस्तुत वंश परम्परा मे समाधी के दो पुत्रों यथा गुणाधीश से बरन ( बरंवालो के पूर्व पुरुष ) तथा मोहन से अग्रसेन ( अग्रवालों के पूर्व पुरुष ) कि उत्पत्ति दिखाई गयी है |


ज्येष्ठ पुत्र सुभंकर की संतान अपने पैत्रिक राज्य चन्द्रावती में राज्य करती रही | इन्हीं की संतान राजा तेंदुमल तथा इनके वंशज महाराज वाराक्ष हुए जो महाभारत के युद्ध में धर्म का पक्ष ले पांड्वो के पक्षपाती बनकर वीरगति को प्राप्त हुए | शेष लोग चन्द्रावती में तूफ़ान आ जाने के कारण चन्द्रावती छोड़कर उतर भारत चले आये | महाराज वाराक्ष के वंशजो ने हाश्तिनापूर के सम्राट की अधिन्स्थता में ‘ अहार ‘ नामक स्थान में अपने राज्य की नीव डाली | महाराज वाराक्ष की पीढ़ी में राजा परमाल हुए | राजा परमाल से महाराज अहिबरन हुए | महाराज अहिबरन का विवाह अन्तव्रेदी में इक्षुमती नदी के पशिमी भाग में स्थित वरण वृक्षों के सघन वन में निवास करने वाले खाण्डवो की पुत्री वरणावती से हुआ |

राज्याभिषेक के पश्चात् आर्य नरेश महाराज अहिबरन ने खाण्डव वन को कटवा कर ‘ वरण ‘ नाम का नगर बसाया | इक्षुमती नदी को तब से वरणावती नदी कहा जाने लगा | वरणावती नदी के पश्चिम वरण वृक्षों का सघनक्षेत्र वरणाः जनपद कहलाने लगा | इसे ही अपनी राजधानी बनाकर महाराज अहिबरन ने चन्द्रावती राज्य का विस्तार किया फिर चन्द्रावती से वरणावती तक और वर्तमान काली नदी से भद्रावती तक का क्षेत्र ‘ बरन ‘ नगर नामक राजधानी से संचालित होता था | बरनवाल वंश के अग्रज राजा परमाल ने एक नया शहर आबाद किया था जिसके अंश अबतक बुलंदशहर जेलखाने के १५०गज की दूरी पर देखे जा सकते है | काली नदी के आस पास की भूमि से वह स्थान काफी ऊँचा था अतैव साधारण जन समुदाय ने उस समय ऊँचा नगर ( कोट ) के नाम से प्रशिद्ध हो गया |

मुग़ल शासन काल में बरन शहर का फारशी नाम बुलंदशहर कर दिया गया किन्तु अदालत में आज भी बरन शहर ही लिखा जाता है | महाराज अहिबरन ने उस समय एक दुर्ग किला भी बनवाया था | जहाँ वर्तमान समय में कलेक्टर साहेब की कोठी बनी है |

शहर ‘ बरन ‘ ( बुलंदशहर ) में महाराज अहिबरन की संतानो ने 3800 सौ वर्षो तक राज्य किया | दशवीं शताब्दी के अन्त में समय ने पलटा खाया | हिन्दुओ में चहुँदिशि द्वेषानल प्रज्ज्वलित हो उठी जिसका अंतिम परिणाम हिन्दू राज्यों का पतन हुआ |मुग़ल के प्रबलय तथा तैमुर लंग द्वारा निर्ममता से बध कराये जाने एवं क्रूरतापूर्वक धर्म परिवर्तन कराये जाने से बाध्य होकर धर्म एवं मान – सम्मान की रक्षा हेतु वंश के कुछ लोगो ने अपना सर्वस्व वही छोड़कर देश के अन्य भागो में विशेषकर पूर्व की तरफ वह भी सुदूर देहाती क्षेत्रो में विस्थापित होने को विवश हुए और सब कुछ अपना छुट जाने के कारण तराजू उठाने को मजबूर होना पड़ा और इन्हें समाज द्वारा वैश्य कहा जाने लगा | अपने ही वंश के जिन लोगो ने इश्लाम धर्म को कुबूल कर लिया वे अपने को बरनि मुश्ल्मान कहते है | जिनके वंशज आज भी बुलंदशहर में देखे जा सकते है |

कुछ काल के पश्चात् शांति होने पर आस पास के छिपे बरनवाल ( बरन शहर के निवासी ) बंधु पुनः वापस चले आये और कुछ राज्य कर्मचारी बन गए तथा कुछ वाणिज्य कार्य में लग गए जिनकी एक अच्छी संख्या बुलंदशहर में है |

डा० प्रेम प्रकाश बरनवाल वैसे तो महाराज अहिबरन जी के सन्दर्भ में हमारे स्वजातीय बंधुओ स्वर्गीय श्री जगदीश प्रसाद जी बरनवाल ‘ कुंद ‘ आजमगढ़ , डा० उमेशपाल पूर्व प्रध्यापक बगिया नवाबपुरा (मुरादाबाद) , अमरनाथ बरनवाल पत्रकार खमरिया ( भदोही ) आदि ने काफी प्रयास कर उनके इतिहास को लिपिबद्ध किया है |
आदरणीय ‘ कुंद ‘ जी ने चौबीस विभिन्न पुस्तकों का , पत्र – पत्रिकाओ , गजेटियर्स , प्राचीन भारतीय इतिहास आदि का विशेष अध्यन कर महाराज जी की वंशावली ( जातीभाष्कर ) पर विश्तृत प्रकाश डाला है , जो श्री भारत वर्षीय बरनवाल वैश्य महासभा द्वारा प्रकाशित ‘ बरनवाल चन्द्रिका न्यास निदेशिका द्वितीय संस्करण वर्ष 2002 में उल्लेखित है | यह पुस्तक प्रायः हर बरनवाल परिवार में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है फिर भी एक संक्षिप्त परिचय यहाँ देना समीचीन है |

साभार: संकलित : शिवानन्द बरनवाल, वाराणसी

MOHIT GOYENKA - गोरखपुर के मोहित गोयनका की बड़ी उपलब्धि, बने याहू के डायरेक्‍टर

गोरखपुर के मोहित गोयनका की बड़ी उपलब्धि, बने याहू के डायरेक्‍टर 


गोरखपुर के मोहित गोयनका ने यूनाइ‍टेड स्‍टेट ऑफ अमेरिका में कामयाबी के झंडे गाड़ दिए हैं। उन्‍होंने अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कराई है। 24 फरवरी को उन्‍होंने याहू डॉट इन (yahoo.in) के डायरेक्‍टर के पद पर ज्‍वाइन किया। उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। 

मोहित के पिता किशन गोयनका का शुक्रवार को दिल्‍ली के एक अस्‍पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद हुई 'हिन्‍दुस्‍तान' से हुई बातचीत में मोहित की इस उपलब्धि पर उन्‍होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सिर्फ उनकी नहीं सारे शहर की उपलब्धि है। मोहित की माता जी ने बताया कि वह 2009 में अमेरिका गए थे। इसके पहले वह सीनियर इंजीनियरिंग मैनेजर थे। 24 फरवरी को उन्‍होंने डायरेक्‍टर के रूप में ज्‍वाइन किया।  अमेरिका में कैलि‍फोर्निया की सिलिकान वैली से मोहित याहू डॉट इन की यह महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी सम्‍भालेंगे। 

दसवीं में मिला था गोल्‍ड मेडल 

मोहित शुरू से मेधावी छात्र रहे हैं। कक्षा दस में उन्‍होंने गोल्‍ड मेडल हासिल किया था। कक्षा पांच तक की पढ़ाई गोरखनाथ रोड स्थित स्प्रिंगर स्‍कूल से हुई। कक्षा छह से 12 तक की पढ़ाई धर्मपुर के लिटिल फ्लावर स्कूल से हुई। उन्‍होंने कैलिफोर्निया के यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न से एमएस (मास्‍टर ऑफ साइंस) की डिग्री हासिल की। उनका चयन 2012 में 'याहू डॉट इन' में इंजीनियर के पद पर हुआ। 2018 में वह सीनियर इंजीनियर बने। अब उन्‍हें डायरेक्‍टर के रूप में महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी मिली है। 

पिता का साहबगंज में है कपड़े का व्‍यवसाय

मोहित के पिता किशन गोयनका का गोरखपुर के साहबगंज में कपड़े का व्‍यवसाय है। उन्‍होंने बताया कि बेटे को उच्‍च और अच्‍छी शिक्षा दिलाना उनका सपना था। वह खुद बीकॉम करने के बाद कपड़े के व्‍यवसाय में आ गए थे। आगे की शिक्षा जारी न रख पाने का उन्‍हें मलाल था। बेटे ने आज यह मलाल दूर कर दिया। 

GAHOI VAISHYA - गहोई वैश्य

इतिहास गहोई समाज

गहोई वैश्य जाति का उदभव और विकास

सृष्टि में मानवीय सभ्यता संस्कृति का जन्म और विकास की श्रंखला तो लाखों करोड़ो वर्ष पुरानी है। प्रारंभ में मनुष्यो को केवल चार वर्णों को तीन गुणों (सत,रज,तम) के आधार पर बांटा गया था- यह भारत में सबसे पहले आर्य संस्कृति के उद्भव और विकास की कहानी है। इस प्रकार सतगुण प्रधान व्यक्ति “ब्राहम्ण“ सत्व तथा रज गुण प्रधान व्यक्ति “क्षत्री“, रज तथा तम गुण प्रधान व्यक्ति “वैश्य“ और तम गुण प्रधान व्यक्ति “शुद्र“ कहलाता था अपने वर्ण की पहचान के लिये ब्राहम्ण का “शर्मा“, क्षत्री को “वर्मा“, वैष्य को “गुप्ता“ और शुद्र को “दास“ की उपाधि दी गई थी। वर्ण के अनुसार ही सबके स्वाभाविक कर्म भी नियत किये गये थे। इस सम्बंध में विस्तृत और प्रामाणिक इतिहास “मनुस्मृति“ हैं। जैसे जैसे मानव संख्या बढती गई स्थानीय समुदाय अपनी विशेष पहिचान और परम्पराओ के साथ जीने के आदी हो गये। जिनका वैश्य वर्ण था उनकी एक शाखा “गहोई वैश्य“ मुख्यतः बुंदेलखण्ड क्षेत्र में थी और अधिकांश लोग ग्रामों में रहकर कृषि, व्यवसाय तथा गोपालन का ही कार्य करते थे। अधिकांश वैष्णव सम्प्रदाय में दीक्षित होकर कंठी धारण करते थे। घुटनो तक धोती, सलूखा, कुर्ता और पगडी इनकी पोशाक विशेषकर यह शाखा वर्तमान झांसी, दतिया, उरई , कालपी, जालौन, सिंध किनारा के समीपवर्ती क्षेत्रो में ही थी जिनकी स्थानीय पंचायतें होती थी- उनका कोई एक वयोवृद्ध व्यक्ति पंच होता था और परंपराये भी निर्धारित थी। गहोईयों के विशेष पुरोहित होते थे जो इनके विवाह और अन्य धार्मिक अनुष्ठान कराते थे। विवाह के समय, भांवरो के पश्चात वर वधू के पुरोहित एक विशेष स्वस्तिवाचन मंत्र पड़ कर वर वधू को आर्शीवाद देते थे जिसे “शंखोच्चार“ कहा जाता था। इस शाखोच्चार में इस जाति के प्रथम कडी के रूप में “ वैश्रवन कुबेर“ का नाम लिखा जाता था और आखरी कडी के रूप में वर के बाबा का नाम लेकर आर्शीवाद वाचन किया जाता था। यह मन्त्र इस प्रकार है " स्वस्ति श्री मंत धनवंत गुण ज्ञानवंत धनपति कुबेर कोषाध्यक्ष भवानी गोरी शिव भगवंत दासानुदास द्वादस शाखा प्रख्यात विविध रत्नमणि माणिक्य पावन कुल वैश्रवन उदभूत शाखानुशाख सर्व प्रथम अलकापुरी मध्य सानंद षट ऐश्वर्य भोगमान पुनश्च त्रतीय आवास धायेपुरे प्राप्तवान सर्व सम्पति भोगवान गोत्रस्य (वर का गोत्र ) नाम उच्चार सप्रवर गौ ब्रह्मण के प्रति पालक (वर के पिता का नाम तथा निवास ) ग्रामे अद्ध्य वर्त्तमान तस्य प्रपोत्र विवाहे सर्व कर्म सिद्वी ॐ वृद्वि: ॐ वृद्वि: ॐ वृद्वि:" | यह मंत्र तथा जाति का कोई इतिहास लिखित रूप में नही था परन्तु कालान्तर में जब यह प्रथा समाप्त हो गई, गहोई वैश्य जाति समय के साथ बुंदेलखण्ड तक ही सीमित न रहकर पूरे भारत में दूर दूर तक फैल गई तो यह परम्परा लुप्त हो गई। गहोई वैश्य जाति के परंपरागत पुरोहित भी नही रहे, वैज्ञानिक विकास के साथ अन्य जातियो से भी सम्पर्क होता गया परंपराये भी बदलती गई और राष्ट्रीय स्तर पर जातीय संगठन बनने लगे तब पुराने इतिहास की खोज की जाने लगी और अपनी अपनी जाति विशेष के प्रथम कडी के महापुरूषो की घोषणाये भी की गई।

समय और घटनाओ के इस लम्बे प्रवाह में वैश्य वर्ण भी अनेक उपजातियो में विभाजित हो चुका था। इनमें अग्रवाल, माहेश्वरी, जैन आदि कुछ जातियां विशेष रूप से अग्रिणी रही सन 1914 में राष्ट्रीय स्तर पर गहोई वैश्य जाति को भी नरसिंह पुर के एक गहोई वैश्य श्री नाथूराम रेजा ने, गहोई वैश्यों का एक संगठन “गहोई वैश्य महासभा“ के नाम से तैयार किया जिसका प्रथम अधिवेशन नागपुर में उनके ही एक संबंधी श्री बलदेवप्रसाद मातेले के सहयोग से सम्पन्न हुआ तब से यह संगठन “महासभा“ के नाम से बराबर चला आ रहा है जो सन् 2014 मे अपना शतक पूर्ण कर लेगा। चुंकि गहोई वैश्य जाति में 12 गोत्र प्रचलित है जो 12 ऋषियों के नाम पर है अतः इन्हे ही द्वादश आदित्य मान लिया। आदित्य सूर्य को कहते है अतः खुर्देव बाबा को सूर्यावतार मान कर और उनके द्वारा गहोई वंश के एक बालक की रक्षा कर बीज रूप में बचा लिया जिससे गहोई वंश की वृद्धि होती गई तो बहुत भाव तक खुर्देव बाबा की पूजा भी प्रचलित हुई शायद इसी आधार पर हमने अपने ध्वज पर सूर्य को अंकित किया है और सूर्यवंशी भगवान राम से भी इस आधार पर अपना संबंध जोड़ा है क्योकि राम जानकी विवाह की परंपराये गहोई जाति में होने वाले विवाहोत्सव पर भी अपनायी जाती रही तथा उस समय महिलाओ द्वारा गाये जाने वाले गीतों में वर के रूप में राम और वधू के रूप में सीता का नाम भी लिया जाता रहा है। इसलिए प्रतिवर्ष जनवरी 14 संक्रांति को “गहोई दिवस“ घोषित कर दिया जो सूर्य उपासना का एक महान पर्व है।

सन् 2000 में जबलपुर से श्री फूलचंद सेठ द्वारा “गहोई सुधासागर“ नाम से विस्तृत ग्रंथ प्रकाशित किया गया जिसमें अब तक गहोई जाति के उदभव विकास के रूप में प्रचारित सभी विवरण अंकित है और “कुबेर“ के बारे में भी प्रचलित “शाखोच्चार“ का उल्लेख है परन्तु इस ग्रंथ में प्रामाणिक रूप से किसी एक को मान्यता देने का निर्णय नही लिया गया है।

इस संबंध में एक पौराणिक कथा शिवपुराण में अंकित है। यह पूरी कथा शिव पुराण में अध्याय 13 से 20 तक है और इस कथा में “गहोई“ शब्द का भी उल्लेख है। जो भगवान शिव के द्वारा वैकावण को यह आर्शीवाद दिया गया है। “तुम गुहोइयों के अधिपति होगे“। कुबेर की उपाधि दी और विश्व की समस्त सम्पत्ति का अधिपति बनाकर उन्हे अपना सखा घोषित किया तथा कैलाश के समीप अलकापुरी उनका निवास स्थान बनाकर दिया और कुबेर की मान्यता श्रेष्ठ तथा पूज्य देवो में की गई। गीता में भगवान ने उसे अपनी विभूति में गिनाया है श्री वद्रीनारायण तीर्थ में जो मूर्ति है वहाँ कुबेर की भी एक मूर्ति है। दिवाली के दो दिन पूर्व धनतेरस को कुबेर यंत्र की स्थापना करने और उनकी उपासना करने के बाद ही अमावस्या को लक्ष्मीपूजन किया जाता है अतः पूज्य कुबेर को जो धनाध्यक्ष है हम वैश्य वर्ण के लोग कैसे उपेक्षित कर सकते है जब कि वह शिव के वरदान से गहोईयो के अधिपति“ कहे गये है। इस सम्बन्ध में जो पोराणिक कथा है उसके पूरा उल्लेख रामस्वरूप ब्रजपुरिया द्वारा सन 2005 में प्रकाशित पुस्तक गहोई सूत्र में है । 

जिसको निज जाति निज देश पर, नहीं हुआ अभिमान | वह नर नहीं, नर पशु निरा है, और है मृतक समान || 

उक्त पंक्तियाँ पढ़ते ही दद्दा का नाम से विख्यात स्व श्री मैथलीशरण गुप्त को स्मरण करने मात्र से ही गहोई उपजाति के कौशल को भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी दक्षता का कौशल प्रर्दशित करते समस्त गहोई बंधूजन आज भी गौरव का अनुभव करते हैं | 

यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि स्व श्री मैथलीशरण गुप्त का राष्ट्र कवि होना गहोई उपजाति नहीं वरन सम्पूर्ण वैश्य जाति का माथा गर्व से ऊपर उठा देता है | दद्दा कि उपजाति का संछिप्त परिचय इसी लेख का हिस्सा है | गहोई उपजती की देश व विदेश में लगभग प्रत्येक क्षेत्र में महान विभूतियाँ रही हैं परन्तु निर्विवादित रूप से राष्ट्रकवि की पदवी से सम्मानित श्री मैथलीशरण गुप्त का नाम सबसे प्रथम स्थान पर लिया जाता है | 

हिन्दू धर्म - चार युग - वर्ण व्यवस्था व जाति प्रथा :

हिन्दू धर्म के अनुसार चार युगों सतयुग ( १७२८००० वर्ष), त्रेतायुग ( १२९६००० वर्ष), द्वापरयुग (८६४००० वर्ष) के उपरांत हम वर्तमान में कलयुग (४३२००० वर्ष) में हैं, जिसमें से अभी ५००० से अधिक वर्ष व्यतीत हुए हैं | वेद और गीता भारतीय आर्यों के प्राचीनतम एवं अति महत्वपूर्ण ग्रन्थ हैं | 

गीता में भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशानुसार " चातुर्वन्य मया सृष्टा गुण कर्म विभागश:" से स्पष्ट है की कर्मानुसार ही वर्ण व्यवस्था महाभारतकाल से पूर्व ही उत्तर वैदिक काल में भी वर्ण व्यवस्था थी | कालांतर में वर्ण व्वयस्था ही जाति व्यवस्था में परिवर्तित हो गयी | दोनों में प्रमुख रूप का यह अंतर है की वर्ण का निश्चय व्यवसाय अथवा कर्म से होता था परन्तु जाति का निश्चय जन्म से अथवा कुल से होने लगा | समय बीतने के साथ ही जाती व्यवस्था का वर्ण व्यवस्था पर भारीपन आम व्यक्ति के व्यवहार व सामाजिक ताने बाने के रूप में परिलक्षित होने लगा था | एक वर्ण के लोग एक ही व्यवसाय करते थे परन्तु एक ही जाति के लोग अनेकों व्यवसाय कर सकते थे | 

वर्ण व्यवस्था में सहभोज, यहाँ तक की विवाहों पर कोई प्रतिबन्ध नहीं था, अपितु जाती व्यवस्था में सहभोज व अंतरजातीय विवाह भी प्रतिबंधित हैं | 

वर्ण व्यवस्थ व जाती प्रथा के अंतर को समझने के लिए दोनों के बीच मौलिक अंतर समझना जरूरी है | 

जाती व्यवस्था की जटिलताओं के चलते समाज में संकीर्णताएं आती गयीं एवं अनेक उपजातिओं नें भी जन्म ले लिया | जाने माने लेखक श्री नेत्र पाण्डेय की "भारत वर्ष का सम्पूर्ण इतिहास" नामक पुस्तक के अनुसार भी भारत में जाति प्रथा को २००० वर्ष से अधिक प्राचीनतम माना गया है | 

वैश्य जाति की उपजातियों में अग्रवाल, गहोई, खंडेलवाल, पुरवार, बाथम, गुलहरे, ओमरे, डिढोमर, कोसर, ओसवाल व खारव्वापुर्वर आदि प्रमुख हैं | वैसे भी उपजातियों के गोत्र व आंकनों में कालांतर के साथ हुए उप्भ्रंशों के बाद भी समानताएं स्पस्ट रूप से परिलक्षित होती हैं | 

वैश्य जाति की प्रमुख उपजाति 'गहोई' के बारे में सटीकतम व तथ्य परक अवधारणाओं को सूक्ष्म एवं रुचिपरक विधि से यहाँ पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है | 

गहोई वैश्य कौन हैं ??

परिचय 

वर्तमान समय में विभिन् क्षेत्रों में अपनी काबलियत का डंका बजाने वाले भारतीयों में वैश्य वर्ग की एक उपजाति 'गहोई वैश्य' के बारे में संक्षिप्त विवरण निम्नानुसार है | 

गहोई समाज में प्रचलित परिपाटियों के आधार पर यह स्थापित है की प्राचीनकाल से गहोई वैश्य महाराज दशरथ के मंत्री श्री सुमंत जी के वंसज हैं | हिन्दू धर्म में विवाह के समय मंडप, तेल चढ़ना, कंगन बांधना व खुलना जैसे प्रमुख नेग प्रचलित हैं | विभिन्न वैश्य वर्गों में यह नेग लड़के वाला अपने ही घर पर करने के बाद ही बारात ले जाता है | केवल गहोई वैश्यों के उपरोक्त नेग-संस्कार वधु पक्ष के घर पर ही संपन्न होते हैं | तथ्य परक है की प्रभु श्री रामचन्द्र जी के विवाह वर्णनअनुसार, भगवान श्री राम का मुन्ड़प, तेल चढ़ना, कंगन बंधना, व खुलना आदि संस्कार / नेग राजा जनक के द्वार पर ही हुए थे एवं उन्ही नेग / संस्कारों का अनुकरण श्री सुमंत्र जी नें अपने वंश में अपना लिया था | 

इस सम्बन्ध में स्व. श्री राधेश्याम गुप्त (झुंदेले), सेंथल, बरेली उ.प्र. द्वारा लिखित उपलब्ध लेखों का उपसगाहर भी मानने योग्य है की "गहोई वैश्य, वैदिक वर्ण व्यवस्था युग की वैश्य जाति है | गहोई शब्द किसी संस्कृत वैदिक शब्द से बना है एवं कालांतरवश, वर्तमान में अपभ्रंश रूप में गहोई बोला जाता है | 

श्री राधेश्याम गुप्त लिखित " जातीय इतिहाश और वंशावली सम्बन्धी आवश्यक द्रष्टव्य नोट्स" में ही उक्त संस्कृत वैदिक शब्द 'गुहा' के बारे में भी काफी प्रकाश डाला है | इसके अतिरिक्त विद्वान मनीषियों में प्रमुख श्री जानकी प्रसाद जी गुप्त (झुंदेले), सेंथल नें भी गहोई विषयों के जातीय इतिहास में "गहोई शब्द की मूल खोज" नामक शीर्षक में गहोई शब्द के संदर्भ में महाभारत के अंतर्गत विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र में भगवान विष्णु के नामों में " करणं कारणं कर्ता विकार्तांग हनो गुह: गुह्यो गभीरो गहनों गुप्तश्च्चक गधाधर:" पाठ पढने का भी उल्लेख किया गया है | 

गहोई समाज के प्रमुख लेखक एवं विद्वान मनीषियों - गहोई समाज के इतिहास व गोत्रों इत्यादि के बारे में लेखक अथवा संकलनकर्ता के रूप में अपनी कृतियों को प्रकाशित करवाने वाले मुख्य विद्वान मनीषीगण निम्नानुसार हैं: 

श्री गोपीलाल (गोपीनाथ) जी सेठ, जबलपुर, म.प्र. 
श्री जानकी प्रसाद जी गुप्त (झुंदेले), सेंथल, बरेली, उ.प्र. 
श्री पन्ना लाल जी पहारिया, कोंच, उ.प्र. 
श्री राधेश्याम गुप्ता (झुंदेले), सेंथल, बरेली, उ.प्र. 
श्री झुंडीलाल जी मिसुरह, उरई, जालौन, उ.प्र. 
श्री नारायण दास जी कनकने, लश्कर, ग्वालियर, म.प्र. 
श्री गोविन्द दास जी सेठ, (झाँसी वाले), कोलकत्ता, प. बं. 
श्री राम दास जी नीखरा, झाँसी, उ.प्र. 
श्री मुक्ता प्रसाद जी तरसौलिया, कानपुर, उ.प्र. 

श्री झुंडीलाल जी की पुस्तक "गहोई वैश्य जाति का सचित्र इतिहास".में गहोई जाति की जन्मभूमि, गोत्र, आंकने, गहोई जाति के जैनियों से सम्बन्ध, वेशभूषा, प्रमुख संपत्तियां व ट्रस्ट, गहोई सती स्थान व शिक्षा प्रसार समितियों आदि विषयों पर तथ्य परक विवरण दिया है | इन्होनें सन् १९२० ई. में वकालत की परीक्षा पास करने के उपरांत वकालत के साथ साथ सन् १९२१ ई. में सामाजिक विकास की कड़ी में जुड़ते हुए " गहोई वैश्य के सेवक " नाम से मासिक पत्र भी निकला | आज के समय में यह जानकार आश्चर्य ही होगा की श्री झुंडीलाल जी नें श्री रासिकेंद्र जी को साथ लेकर आजादी से २४ वर्ष पूर्व, १९२४ में कालपी में ' महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन' आहूत किया था | 

राष्ट्रीय स्तर पर संचालित होने वाले गहोई महासभा को वर्ष १९१४ ई. में जन्म देने वाले श्री नाथूराम रेजा को समस्त गहोई समाज की ओर से ननम प्रेषित करने का प्रयास कर रहा हूँ | गहोई महासभा के वर्तमान कार्य शैली, पदाधिकारियों का विवरण एवं सूक्ष्म संविधान भी पाठकों को उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा | 

महासभा के वर्ष १९२४ ई. में कालपी में हुए विराट अधिवेशन से ही समाज एवं संगठन में एक नई स्फूर्ति का संचार हुआ था | उल्लेखनीय है की सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के प्रयास उसी समय प्रारंभ किये गए थे एवं इसी कारण गहोई उपजाति के वर्तमान विकास का श्रेय उनके पूर्वजों को ही जाता है | 

वर्ष १९२४ ई. में हुए अधिवेशन में लिए गए क्रांतिकारी निर्णय आज की पीढी को अवगत करने हेतु कृम्बद्ध रूप का PTO लिखा है 

गहोई उपजाति के गोत्र व आंकने:

गोत्र व आंकने के सन्दर्भ में "जाति भास्कर" नामक पुस्तक के अतिरिक्त अन्य प्रमुख लेखकों द्वारा गोत्र व आंकनों के विवरणिका निम्नानुसार ही प्रतीत होती है | क्षेत्रानुसार उच्चारण व प्रचिलित लेखन में कालातर में हुए अपभ्रंश के कारण अश्पष्ठ्ता की श्तिति में निकटतम शब्द को चुनना ही उचित प्रतीत होता है | 
गहोई जाति जन्म स्थान, कर्म भूमि एवं वर्तमान मुख्य निवास स्थान:

प्रत्येक मनुष्य को अपनी जन्मभूमि पर गर्व होना तो स्वाभाविक है | निर्विवादित रूप से गहोई वैश्यों की उत्पत्ति बुंदेलखंड में ही रही है | गहोई जाति के पूर्वज यहीं जन्मे एवं तदुपरांत यहीं से ही अन्यत्र स्थानों को गए | 

आज पूरे भारतवर्ष में फैले गहोई परिवार कालांतर में बुंदेलखंड से जाकर ही वहाँ बसे हैं | बुंदेलखंड का विस्तार मध्य भारत के उत्तरी भाग में है | गहोई जाति का उत्पत्ति स्थल बुंदेलखंड होने के कारण ही इस जाति के महाराज दशरथ के मंत्री श्री सुमंत जी के वंसज होने के तर्क को और बल मिलता है | यह तो निर्विवादित ही है की वनवास को जाते समय भगवान् श्रीराम को अयोध्या की सीमापार कर चित्रकूट तक श्री सुमंत जी ही विदा करने गए थे | ऐसा भी माना जाता है की चित्रकूट के निकट श्री सुमंत के परिजन निवास करते थे एवं सामने न रहकर भी प्रभु श्रीराम नें सेवाभाव से अभिभूत होकर वनवास का अधिकतम समय चित्रकूट में ही काटा था | 

गहोई जाति के शिरोमणी कवि सम्राट श्री मैथिलीशरण गुप्त (कनकने), एवं प्रख्यात कवि श्री द्वारका प्रशाद जी रासिकेंद्र की जन्मभूमि एवं क्रीडा स्थली बुंदेलखंड ही रही है | इसी कड़ी में लगभग ४०० वर्ष पूर्व श्री सुखदेव बडेरिया (भांडेर निवासी) की 'वनिक प्रिया' नाम की पुस्तक अपने समय की श्रेष्ठतम रचनाओं में गिनी जाती थी | 
"कृषि, वाणिज्य, गो-रक्षा वैश्य कर्म स्वभावजय" को मानने वाली गहोई जाति के वीरों का इतिहास में खूब बखान किया गया है | गहोई वीरों में लाला हरदौल, चिरस्मरणीय श्री हरजूमल गहोई (महाराजा छत्रसाल के सर्वाधिक विश्वशनीय सेनापति), श्री गंगाराम चउडा की वीरता के कारण ही बुंदेलखंड के विभिन्न क्षेत्रों में इनके चबूतरे बने हुए हैं एवं घर घर आज भी पूजे जाते हैं | गहोई वीरों की चर्चा हो तो गहोई वीर नवलसिंह गोहद को गहोई समाज के साथ-साथ उस समय के शक्तिशाली महाराजा सिंधिया के परिजन भी सदैव याद रखते हैं | 

महाराजा सिंधिया की फौज से मुकाबला करते समय रण में शीश कर जाने पर गहोई वीर नवलसिंह का रुंद लड़ता रहा था | "ग्वालियर नामे" नामक पुस्तक में लिखे दोहे को पढने मात्र से ही गौरव का अनुभाग होता है : 

" नवल सिंह से सूर जो " लून्वें बीस पचास ते पटेल के काक को करते निपट विनास " 

कृषि क्षेत्र में गाहोई जाति का लोहा मानना पड़ेगा की यहाँ कई अंचल तो ऐसे भी हैं की एक ही गाव की जमीन में सभी प्रकार की फसलें पैदा की जाती हैं | गेहूं, चना, जौ, मटर, मसूर, लाही, अलसी, धान, जीरा, गन्ना, आलू, मूंगफली, शकरकंद, आदि सभी वस्तुएं कई गाओं में पैदा होती हैं | 

कालांतर में व्यवसाय आदि की द्रष्टि से कई गहोई परिवार देश के विभिन्न भागों में पुनर्स्थापित हो गए एवं समस्त भारतवर्ष में अपनी कार्य कुशलता, कृषि एवं व्यापर के क्षेत्र में डंका बजाया | इनमें कलकत्ता, बम्बई, बंगलोर, दिल्ली, नागपुर, इंदौर, कानपुर, आगरा, सीतापुर, बरेली ( सेंथल व नवाबगंज), पूरनपुर, ओयल, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, फर्रुखाबाद, पटना, मद्रास, सहारनपुर, मेरठ, आदि स्थानों पर कम संख्या में होने के बाद भी गहोई जाति के लोगों नें अपना विशिष्ठ स्थान सदैव स्थापित रखा है | 

वर्तमान में गहोई परिवारों के युवा वर्ग नें शिक्षा के क्षेत्र में ऊंची बुलंदियों को छूने के बाद देश ही नहीं वरन विदेशों में भी विज्ञानं, शिक्षा, कंप्यूटर, तकनीकी, वित्त, चिकित्सा व प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में भी अपने झंडे गाड रखे हैं | 

जिन जिलों में गहोईयों की जनसँख्या अधिक है वहाँ पर ये राजनितिक रूप से भी समर्थ हैं | इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह है की उरई, मऊरानीपुर, कटनी, डबरा आदि नगर पालिकाओं के अध्यक्ष समय-समय पर गहोई रहे हैं | 

गहोई उपजाति के " गई वैश्यों" के नाम से मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में " गई वैश्यों" के नाम से बसे कई गहोई परिवार सभासदों के रूप में राजनितिक रूप से भी समाज का नेतृत्व करते हैं | 

इस कड़ी में ९५% से अधिल मुस्लिम आबादी वाले क़स्बे - सेंथल (बरेली) में रहने वाले गहोई परिवार पूरे जनपद में एक विशिष्ठ प्रतिष्ठा रखते हैं | उल्लेखनीय है की सेंथल कस्बे में गहोई परिवारों के पूर्वजों नें उच्च न्यायलय में मुकदमा जीतकर मस्जिद के ठीक बराबर में "श्री राधा कृष्ण मंदिर" का निर्माण करवाया था जिसमें आज भी अनवरत रूप से पूजा अर्चना की जाती है | 

इसी प्रकार कलकत्ता, दिल्ली, पटना, नागपुर, व इंदौर में अग्रणी व्यवसाइयों में स्थापित गहोई परिवारों को कौन नहीं जानता | 

विकाशशील देशों के आर्थिक व सामाजिक मामलों के जानकार, भारतीय विदेश सेवा से सेवानिवृत डा. लक्ष्मी नारायण पिपरसैनियाँ की ख्याति अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है | डा. पिपरसैनियाँ भी गहोई समाज में वांछित जाग्रति हेतु सदैव अमूल परिवर्तन के कट्टर पक्षधर रहे हैं | वर्तमान में वयोवृद्ध रूप में भी समाज को दिशा देने का इनका प्रयास सतत जारी रहता है |

Monday, March 2, 2020

RITESH AGRAWAL - 26 साल के रितेश अग्रवाल बने दुनिया के दूसरे सबसे युवा अरबपति

Ritesh Agarwal: 26 साल के रितेश अग्रवाल बने दुनिया के दूसरे सबसे युवा अरबपति

रितेश अग्रवाल ओयो रूम्स (OYO Rooms) के फाउंडर हैं और विश्व के दूसरे सबसे युवा सेल्फ मेड बिलिनेयर हैं।


अगर आप कहीं घूमने जाते हैं तो सबसे पहले अपने लिए सही जगह रहने की तलाश करते हैं। पर्यटकों को एक ऐसे होटल की तलाश हमेशा रहती है जो सस्ता हो, लेकिन अच्छा भी हो। ऐसे में आप ओयो रूम्स के बारे में जरूर जानते होंगे। इसकी मदद से आप पहले ही अपने लिए एक सस्ता और शानदार होटल बुक कर लेते हैं। क्या आप इसके फाउंडर रितेश अग्रवाल को जानते हैं जिन्होंने 19 साल की उम्र में इसकी शुरुआत की थी और आज वे बिलिनेयर की लिस्ट में आते हैं।

26 साल उम्र 

 

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2020 के मुताबिक, वे विश्व के दूसरे सबसे युवा सेल्फ मेड बिलिनेयर हैं। अभी उनकी उम्र 26 साल है। नंबर वन पर कायली जेनर हैं, जिनकी उम्र 22 साल है।

ओडिशा के हैं रितेश 

 

रितेश ओडिशा के एक छोटे शहर से आते हैं जो नक्सल प्रभावित है। वह कॉलेज ड्रॉपआउट हैं, जिसकी वजह से 2013 में उन्हें 1 लाख डॉलर का पीटर थाइल फेलोशिप मिला था।

2011 में दिल्ली आ गए 

 

वे 2011 में दिल्ली आ गए और स्टार्टअप शुरू करने का फैसला किया। उन्होंने इंजिनियरिंग कॉलेज के लिए इंट्रेस परीक्षा भी छोड़ दी थी।

2013 में OYO की शुरुआत 

 

2013 में जब उन्हें 1 लाख डॉलर फेलोशिप की राशि मिली थी, उसी पैसे से उन्होंने बिना देर किए ओयो रूम्स की शुरुआत कर दी।

1 अरब जुटाया 

 

सितंबर 2018 आते-आते ओयो रूम्स ने 1 अरब डॉलर का निवेश जुटाया।

2 अरब डॉलर के शेयर खरीदे 

 

जुलाई 2019 में खबर आई थी कि उन्होंने इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 3 गुना बढ़ा दी है और इसके लिए उन्होंने 2 अरब डॉलर का शेयर खरीदा था।

साभार: नवभारत टाइम्स 

Sunday, December 8, 2019

MILKBASKET- चार दोस्तों ने शुरू की थी कंपनी, आज कर रहे हैं करोड़ों का कारोबार

चार दोस्तों ने शुरू की थी कंपनी, आज कर रहे हैं करोड़ों का कारोबार

बिजनेस में दो बार की असफल कोशिशों, लाखों रुपए गंवा बैठने के बाद, तीसरे दौर में गुरुग्राम के चार दोस्तों की कंपनी 'मिल्क बास्केट' ने बाजार का विश्वास जीत लिया है। कंपनी अब एक अरब डॉलर के लक्ष्य की ओर है। दो दिन पहले ही कंपनी ने 72.73 करोड़ रुपए और जुटा लेने का ऐलान कर अपने कम्पटीटर्स को चौंका दिया है। 

मिल्कबास्केट की फाउंडिंग टीम 

बिजनेस के कठिन इम्तिहान में बार-बार फेल होने के बावजूद कोई, इतनी बड़ी कामयाबी हासिल कर ले कि बाकी बिजनेसमैन उसकी नकल करने लगें, बाजार में उसके अंदाज में सक्सेस होने के सपने देखने लगें और उन सब के देखते-देखते वह एक दिन उनसे और बड़ी कोई बाजी मार ले जाए, एक झटके में 72 करोड़ से ज्यादा रुपए जुटा ले, फिर तो मान लेना चाहिए कि असली चैम्पियन तो वही है, बाकी उसके पीछे-पीछे। और वह सफल कंपनी है गुरुग्राम (हरियाणा) की 'मिल्क बॉस्केट', जिसे कभी चार दोस्तों ने मिलकर शुरू की थी।

वर्ष 2015 में चार व्यवसायी साथियों अनंत गोयल (कंपनी के वर्तमान सीईओ), आशीष गोयल, अनुराग जैन और यतीश तालवडिया ने 'मिल्कबास्केट' की नींव डाली थी। इससे पहले कठिन हालात में उनके दो वेंचर फेल हो चुके थे, जिनमें उनके लाखों रुपए डूब गए थे, लेकिन उससे हार मान लेने की बजाय उन्होंने अपनी असफलताओं के नए सबक लिए, बिजनेस के नए-नए पाठ पढ़े, नफा-नुकसान के हिसाब-किताब लगाए, कंज्यूमर्स के फीडबैक लिए। अब कंपनी प्रबंधन वर्ष 2021 तक एक अरब डॉलर के वार्षिक आवर्ती राजस्व प्राप्त करने के अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। मिलबॉक्सेट ने अब तक मेफील्ड एडवाइजर्स, बेनेक्स, कलारी कैपिटल, यूनिलीवर वेंचर्स, लेनोवो कैपिटल, ब्लूम वेंचर्स आदि से लगभग 180 करोड़ रुपए जुटाए हैं।

इन चारो दोस्तों अनंत, आशीष, अनुराग, यतीश ने सबसे पहले वर्ष 2012 में ऑन-डिमांड सर्विस देने के लिए एक पेंट कंपनी की शुरुआत की और छह लाख रुपए लगाकर तीन महीने के भीतर लगभग चालीस-बयालीस घरों और फर्मों को ऑन-डिमांड पेंट भी कराया लेकिन कंपनी बैठ गई। उनका सर्विस मॉडल फेल हो गया। उससे सबक मिला कि बाजार के हाव-भाव ठीक से पढ़ लेने के बाद ही किसी बिजनेस में हाथ डालना चाहिए। आज के दौर में अपने प्रॉडक्ट या काम की बेहतर ब्रान्डिंग के बिना सक्सेस मिलना असंभव है।

उसके बाद चारों दोस्तों ने पुराने खराब अनुभवों और नए सबक के साथ, प्रॉपर्टी प्रबंधन और किराये पर उपलब्ध कराने का दूसरा बिजनेस शुरू किया। इसमें तो एक ही साल में 25 लाख रुपए डूब गए। फेल्योर की वजह थी, बिना ठीक से जाने-बूझे ऐसा काम शुरू कर देना, जिसकी किसी को जरूरत ही न हो। दो बार असफल होने के बाद चारो दोस्तों ने अपने पहले के कामों के चयन को लेकर आपस में काफी माथापच्चियां कीं, कुछ ही वर्षों में इतने रूपए गंवा बैठने का काफी अफसोस किया, फिर भी सफर जारी रखते हुए वर्ष 2015 में तीसरी कोशिश में उन्होंने 'मिल्क बास्केट' कंपनी से अपनी सफलता की इबारत लिख डाली।

अब तो कई कंपनियां 'मिल्क बास्केट' को फॉलो करने लगी हैं। अब उनके निवेशक आंख मूंदकर उनके किराना डिलिवरी स्टार्टअप 'मिस्क बॉस्केट' पर भरोसा करने लगे हैं। उसी भरोसे के कारण दो दिन पहले उन्हें इतनी बड़ी कामयाबी मिली है। उनकी कंपनी ने यूनिलीवर वेंचर्स की अगुवाई में मेफील्ड इंडिया, कलारी कैपिटल, ब्लूम वेंचर्स आदि की इंडियन यूनिटों से लगभग 72.73 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। मिल्कबास्केट के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। मिल्कबास्केट का साढ़े आठ हजार से अधिक स्टॉक कीपिंग इकाइयों की वृहद श्रृंखला से गैर-दुग्ध उत्पादों से 70 प्रतिशत से अधिक राजस्व आता है। इसके साथ ही कंपनी ने पिछले छह-सात महीनों के भीतर देश के चार शहरों में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। अब तो देश की इस पहली माइक्रो डिलिवरी प्ले टफॉर्म कंपनी की पचास हजार से अधिक परिवारों तक रोजाना की सीधी पहुंच है।

कंपनी को उम्मीद है कि वह वर्ष 2022 तक रोजाना करीब 10 लाख लोगों को अपनी सर्विस देने लगेगी। कंपनी का ध्यान निवेश के साथ ही अपनी टीम मजबूत और बड़ी करने पर भी है। उसने अपनी टीम में दो हजार और कर्मचारी जोड़ लिए हैं, जिनमें डेढ़ हजार फुल टाइम और पांच सौ पार्टटाइम काम पर हैं। कंपनी पार्ट टाइम कर्मचारियों के तौर पर स्टूडेंट्स और माइक्रोआन्त्रापेन्योीर्स की मौका दे रही है। ये कर्मचारी गुरुग्राम में रोजाना मॉर्निंग डिलीवरी कर रहे हैं। कंपनी ने पिछले साल ही करीब 30 लाख डॉलर की फंडिंग जमा कर ली थी। उससे पहले उसने चाइनीज और देसी वेंचर कैपिटल फर्म्स। से 10 लाख डॉलर की फंडिंग पहले चरण में ही जुटा ली थी।

साभार: yourstory.com/hindi/the-four-friends-started-the-company-are-doing-bus

Saturday, December 7, 2019

दो आइआइटीयन, मेरठ के सौरभ गर्ग और हापुड़ के अमित अग्रवाल की सफलता की कहानी


नो ब्रोकर! अदद कमरे की तलाश में शुरू किया स्टार्टअप

दो आइआइटीयन, मेरठ के सौरभ गर्ग और हापुड़ के अमित अग्रवाल की सफलता की कहानी

महानगरों में उपलब्ध करा रहे सुविधा, नहीं लेते कोई कमीशन, पांच साल में जुटाया 850 करोड़ का निवेश

दो आइआइटीयंस मेरठ के सौरभ गर्ग और हापुड़ के अमित अग्रवाल का बिजनेस आइडिया कम समय में ही 850 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश जुटा चुका है। इनका स्टार्टअप ‘नो ब्रोकर’ महानगरों में उन लोगों के लिए मददगार बना है, जो किराए का कमरा, मकान, दुकान, ऑफिस के लिए बिचौलियों के चक्कर काट कर थक जाते हैं। उन्हें यह सरल, सुरक्षित और बड़ा प्लेटफार्म उपलब्ध करा रहा है। सबसे बड़ी बात, बिना कमीशन लिए।

किराए के कमरे की तलाश में सौरभ और अमित को भी अन्य छात्रों और नौकरीपेशा युवाओं की तरह बिचौलियों (ब्रोकर) के चक्कर लगाने पड़े थे। कमीशन पर भी भारी भरकम खर्च करना पड़ता था। सौरभ बताते हैं, तब हमने सोचा कि क्यों न इसी विषय में बिजनेस की संभावना खोजी जाए। कुछ ऐसा किया जाए कि महानगरों में पहुंचे बाहरी छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को किराए के कमरे की तलाश में बिचौलियों के चक्कर में न पड़ना पड़े।

अमित कहते हैं, महानगरों में रेंट और प्रॉपर्टी एजेंट्स की भरमार है, लेकिन इनमें से अनेक इस विधा के आदर्श तौर-तरीकों को अमल में नहीं लाते हैं। कमीशन भी इतना, कि जेब ढीली हो जाए। वहीं, रेंट एग्रीमेंट, सेल डीड, रजिस्ट्री आदि के लिए भी भटकना पड़ता है। इसका भी भारी चार्ज वसूलते हैं। लिहाजा, हमने सर्वे किया। पाया कि महानगरों में इस काम का बहुत बड़ा बाजार है, लेकिन इसका बड़ा हिस्सा सुव्यवस्थित नहीं है। यहां से हमें अपना बिजनेस फामरूला मिल गया।

सौरभ मेरठ, उप्र से हैं और आइआइटी मुंबई से पढ़ाई की है। जबकि अमित अग्रवाल भी उप्र के हापुड़ से हैं और आइआइटी कानपुर से उन्होंने पढ़ाई की है। इनके साथ ही एक अन्य दोस्त निखिल भी जुड़े। आइआइटी के बाद सौरभ, अमित और निखिल आइआइएम अहमदाबाद में मैनेजमेंट की पढ़ाई के दौरान मिले और दोस्त बने। इसके बाद नौकरी के सिलसिले में अलग-अलग जब एक शहर से दूसरे शहर गए तो किराए के कमरे की तलाश में वही परेशानी रही। आखिरकार, जमा किए कुछ पैसों से तीनों ने मिलकर वर्ष 2014 में अपना यह स्टार्टअप शुरू किया। बेंगलुरु प्रयोग स्थल बना। यहां से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद मुंबई, चेन्नई और पुणो तक विस्तार किया। अब दिल्ली-एनसीआर में भी उन्हें अच्छा अनुभव हो रहा है।

अमित अग्रवाल बताते हैं कि उनके स्टार्टअप नोब्रोकर.कॉम ने बिचौलियों की जरूरत को खत्म कर दिया है। एपबेस्ड इस प्लेटफार्म पर या तो किराया पर कमरा देने वाले मकान मालिक हैं या कमरे की तलाश करने वाले लोग। दोनों से कोई कमीशन नहीं लिया जाता है, लिहाजा यूजर्स की संख्या हजारों पहुंच गई है। उपयोगकर्ताओं की यही विशाल संख्या इन्हें बड़ा बिजनेस दिलाती है। अमित ने बताया, हम दोनों ओर से कोई कमीशन नहीं लेते हैं, लेकिन रेंट एग्रीमेंट, सेल डीड, रजिस्ट्री और लोन दिलाने जैसे सहायक कामों के जरिये हमें इन सेवाओं को उपलब्ध कराने वाली कंपनियों, बैंक, लॉ फर्म जैसे सेवाप्रदाताओं से थोक बिजनेस देने के बदले मोटा कमीशन मिल जाता है।

इन दोस्तों ने बताया कि इनके स्टार्टअप को अब तक विदेशी कंपनियों से 850 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्राप्त हो चुका है। स्टार्टअप को मिल रहे बिजनेस और मुनाफे को देखते हुए अन्य बड़ी कंपनियां भी निवेश के लिए रुचि दिखा रही हैं।

साभार: दैनिक जागरण 



SWATI MALIWAL - एक जुझारू व्यक्तित्व

Swati Maliwal



Chairperson Of Delhi Commission for Women 

Swati Maliwal (born 15 October 1984) is an Indian activist and politician. She is the current Chairperson of Delhi Commission for Women.
Personal life

Maliwal was born in Ghaziabad, Uttar Pradesh on 15 October 1984,[1] in a Maheswari family. She went to Amity International School and then received a bachelor's degree in Information Technology at the JSS Academy of Technical Education.[1] She is married to Pandit Naveen Jaihind of Aam Aadmi Party who was born on 1 June 1981 in Bhainsru Kalan village of Rohtak district in Haryana.


Political career


Maliwal started her first term as Chairperson of Delhi Commission for Women in July 2015.[3] At the time, she was the Aam Aadmi Party leader.[3] Her tenure in the position was extended another three years in July 2018.[4] She is the youngest person to hold the role of commissioner for women.

In 2018, she went on a 10-day hunger strike which started on April 13. She had several demands, including the passage of an ordinance requiring the death penalty for individuals who rape children under age 12, recruiting police under United Nations standards and demanding accountability of the police. Maliwal sent her demands to Prime Minister Narendra Modi. Her strike took place during a series of protests surrounding two alleged rapes of girls ages 16 and 8. Members of an organization, Rape Roko (Stop Rape) were supportive of Maliwal.

SABHAR: WIKIPEDIA

Monday, December 2, 2019

PRIYAM GARG - INDIA'S UNDER 19 CAPTAIN

अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे मेरठ के प्रियम गर्ग

प्रियम गर्ग - फोटो : अमर उजाला

अंडर-19 क्रिकेट से लेकर यूपी रणजी टीम में अपनी पहचान बना चुके मेरठ के दाएं हाथ के बल्लेबाज प्रियम गर्ग को नई जिम्मेदारी मिली है। प्रियम को जनवरी में साउथ अफ्रीका में होने वाले अंडर-19 वर्ल्डकप में इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है। 
मुंबई में आयोजित बीसीसीआई की एजीएम बैठक में टीम चयन को लेकर मंथन हुआ। जिसमें यूपीसीए सचिव युद्धवीर सिंह सहित अन्य राज्यों के क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिनमें पूर्व क्रिकेटर मौ. अजहरुद्दीन भी शामिल थे। बैठक में इंडिया अंडर-19 टीम के लिए सदस्यों का चयन कर लिया गया। जिसके बाद बीसीसीआई द्वारा अधिकारिक घोषणा की गई। 


प्रियम के पिता नरेश गर्ग, दो बड़ी बहनें और भाई शिवम - फोटो : अमर उजाला

अंडर-19 विश्वकप की कप्तानी प्रियम गर्ग के हाथों में रहेगी जबकि मेरठ के कार्तिक त्यागी भी टीम में शामिल किए गए हैं। वहीं मुरादाबाद से ध्रुव चंद जुयाल उपकप्तान बने हैं। रविवार देर रात तक क्रिकेट कोच संजय रस्तोगी से लेकर प्रियम गर्ग के किला परीक्षितगढ़ निवासी परिजन बीसीसीआई की वेबसाइट पर चयनित टीम की सूची अपलोड होने का इंतजार करते रहे। 

प्रियम के पिता नरेश गर्ग ने बताया कि प्रियम के कप्तान बनने की उम्मीद तो पूरी थी, क्योंकि इंडिया अंडर-19 टीम में प्रियम को लगातार कप्तानी मिली है, जिसमें वो कामयाब भी रहा है। जबकि वर्तमान में यूपी रणजी टीम की कमान भी प्रियम को सौंपी गई है। कोच संजय रस्तोगी ने बताया कि प्रियम को वर्ल्डकप में इंडिया अंडर-19 टीम की कप्तानी मिली है, ये मेरठ के साथ उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। 

ये हैं प्रियम गर्ग की उप्लब्धियां
भुवनेश्वर कुमार के कोच संजय रस्तोगी के अंडर में प्रशिक्षण लेकर प्रियम गर्ग ने अंडर-14, 16 ,19 व यूपी की रणजी टीम में शानदार प्रदर्शन किया। हाल में इंग्लैंड में आयोजित त्रिकोणीय श्रृंखला में प्रियम की कप्तानी में ट्रॉफी पर कब्जा किया गया। प्रियम ने यूपी अंडर-14, 16, 19 व रणजी मैचों में कई दोहरे शतक जमाए हैं। अंडर-19 वर्ग में यूपी की ओर से दो बार डबल शतक लगा चुके हैं।

साभार:  अमर उजाला, मेरठ

SUNITA SRAVAGI - GOOGLE EXPERT

साभार : नवभारत टाइम्स 

Monday, November 4, 2019

NITIN SHAH - नितिन शाह

सगे भाई से धोखा खाने के बाद महज 20 रुपये से शुरू किया कारोबार, आज हैं 1,000 करोड़ के मालिक

यह कहानी एक ऐसे इंसान की है जिन्होंने कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष के साथ सफलता की सीढ़ी पर पहला कदम रखा और लगातार कड़ी मेहनत करते हुए आज जो मुकाम हासिल किया, वह ज्यादातर लोगों के लिए एक सपना सा है। बड़े भाई से धोखा खाने के बाद इस शख्स के जेहन में जब ख़ुद का कारोबार शुरू करने की इच्छा प्रकट हुई तो, जेब में पड़े महज़ 20 रुपये की रकम ने सपनों पर पानी फेर दिया। लेकिन हार न मानते हुए 500 रुपये उधार लेकर उन्होंने अपने सपने की नींव रखते हुए 1000 करोड़ के विशाल साम्राज्य की स्थापना कर डाली।

सफलता की यह कहानी है भारत के दिग्गज कारोबारी नितिन शाह की। महाराष्ट्र के छोटे कारोबारी परिवार में पैदा लिए नितिन के पिता जीनीथ फायर सर्विसेज नाम से एक छोटी सी अग्नि शमन यंत्र बनाने की दुकान चलाते थे। नितिन पढ़ाई से वक्त निकाल कर छोटी उम्र से ही अपने पिता के साथ काम किया करते थे।


फ़ोटो साभार: फोर्ब्स

कॉलेज में दाख़िला लेने के बाद भी नितिन अक्सर छुट्टियों में पिता के साथ ही काम करते। लेकिन परिवार में सबसे छोटा होने की वजह से उनके बड़े भाई ने उन्हें दखलंदाज़ करते हुए पैत्रिक कारोबार पर कब्ज़ा जमा लिया। बचपन से ही व्यापार में दिलचस्पी रखने वाले नितिन को बेहद दुखी हुए और उन्होंने ख़ुद का कारोबार शुरू करने की ठान ली। लेकिन दुर्भाग्य से व्यापार शुरू करने के लिए उनके जेब में उस वक़्त महज 20 रुपये थे।

अपने शुरूआती संघर्ष को याद करते हुए नितिन बताते हैं कि “मैंने दोस्त से 500 रूपए उधार लिए और उसके ऑटो गराज में काम करना शुरू किया। यह बात जनवरी 1984 की है, तब तक मैं मेकैनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर चुका था। पिता के साथ काम करते-करते कुछ कॉन्टेक्ट भी बनाए थे, उनमें से एक डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी (डीएई) में सीनियर एडवाइजर थे। उन्होंने मुझे डिपार्टमेंट में फायर एकस्टिंगुइशर की मेंटेनेंस का कॉन्ट्रेक्ट दिया।

इस कॉन्टेक्ट के मिलने के बाद नितिन को शुरूआती सफ़लता मिली। इस काम के लिए उन्होंने तीन लोगों को अपने साथ रखा और काम शुरू किया। शुरूआत में उनके पास काफी कम इक्विपमेंट्स थे, लेकिन उन्होंने उसी से शुरूआत करते हुए अपना काम जारी रखा।

छह-सात माह में ही नितिन ने 20 लाख रूपए जमा कर लिए और 1200 स्क्वायर फीट जमीन खरीदकर नितिन फायर प्रोडक्शन इंडस्ट्री नाम से एक कंपनी की शुरुआत की। कई छोटे-छोटे काम के आधार पर कंपनी को 1986 में ओएनजीसी में मेंटेनेंस का कॉन्ट्रेक्ट भी मिल गया। यह कॉन्ट्रेक्ट कंपनी को एक नए पायदान पर पहुंचाने में कारगर साबित हुआ।

वर्ष 1986 के अंत तक कंपनी का टर्नओवर 7 करोड़ रूपए के पार हो गया। वर्ष 1987 में कंपनी का विस्तार करते हुए नितिन ने 1 करोड़ रूपए में गुजरात के उमरगांव में 50,000 स्क्वायर फिट जमीन खरीदी और यहां 25 कर्मचारियों के साथ अग्नि शमन यंत्र बनाने की शुरूआत की। हालांकि उस समय उनके मुंबई का कारोबार छोटा ही था।

फ़ोटो साभार: बिज़नेस स्टैंडर्ड

नितिन ने बिना रुके बिना थके अपने कारोबार को आगे बढ़ाते हुए साल 1988 में गोआ में ऑफिस खोला और इक्विपमेंट्स की डिजाइनिंग, मैन्यूफैक्चरिंग और मेंटेनेंस जैसी सुविधाएं देना शुरू किया। इसके बाद 1989 में यूके की कंपनी अपोलो फायर डिटेक्टर्स से साथ हाथ मिलाते हुए जून 2007 को 65 करोड़ रूपए का आईपीओ लाए।

साल 2008 में इन्होनें नितिन वेंचर्स के माध्यम से एक एक 30 साल पुरानी संयुक्त अरब अमीरात की कंपनी न्यू एज कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने शुरू कर दिए। 2010 में उन्होंने कंपनी को पूरी तरह से अधिगृहित कर लिया। इस कंपनी के अबू धाबी, दुबई और शारजाह में कार्यालय के साथ सभी जगहों पर अग्नि सुरक्षा प्रणाली भी स्थापित है।

हाल ही में यूरोपीय बाजार में अपनी पैठ जमाने के उद्देश्य से नितिन ने एक यूरोपियन वेंचर की स्थापना की है। आज यह दुनिया की एकमात्र कंपनी है जो अक्रिय गैसों, रासायनिक गैसों और पानी सहित सभी प्रकार के अग्नि सुरक्षा उत्पादों की पेशकश कर रहे हैं। महज़ 500 रूपये की मामूली रकम से शुरू होकर आज कंपनी का टर्नओवर 1,000 करोड़ रूपए के पार है। 

kenfolios.com/page/view-post

NEERA ARYA - वैश्य गौरव


 Image may contain: 5 people, drawing



नीरा आर्य का विवाह ब्रिटिश भारत में सीआईडी इंस्पेक्टर श्रीकांत जयरंजन दास के साथ हुआ था | नीरा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जान बचाने के लिए अंग्रेजी सेना में अपने अफसर पति श्रीकांत जयरंजन दास की हत्या कर दी थी | नीरा ने अपनी एक आत्मकथा भी लिखी है | इस आत्म कथा का एक ह्रदयद्रावक अंश प्रस्तुत है -



5 मार्च 1902 को तत्कालीन संयुक्त प्रांत के खेकड़ा नगर में एक प्रतिष्ठित व्यापारी सेठ छज्जूमल के घर जन्मी नीरा आर्य आजाद हिन्द फौज में रानी झांसी रेजिमेंट की सिपाही थीं, जिन पर अंग्रेजी सरकार ने गुप्तचर होने का आरोप भी लगाया था।

इन्हें नीरा ​नागिनी के नाम से भी जाना जाता है। इनके भाई बसंत कुमार भी आजाद हिन्द फौज में थे। इनके पिता सेठ छज्जूमल अपने समय के एक प्रतिष्ठित व्यापारी थे, जिनका व्यापार देशभर में फैला हुआ था। खासकर कलकत्ता में इनके पिताजी के व्यापार का मुख्य केंद्र था, इसलिए इनकी शिक्षा-दीक्षा कलकत्ता में ही हुई।

नीरा नागिन और इनके भाई बसंत कुमार के जीवन पर कई लोक गायकों ने काव्य संग्रह एवं भजन भी लिखे | 1998 में इनका निधन हैदराबाद में हुआ।

नीरा आर्य का विवाह ब्रिटिश भारत में सीआईडी इंस्पेक्टर श्रीकांत जयरंजन दास के साथ हुआ था | नीरा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जान बचाने के लिए अंग्रेजी सेना में अपने अफसर पति श्रीकांत जयरंजन दास की हत्या कर दी थी।

आजाद हिन्द फौज के समर्पण के बाद जब लाल किले में मुकदमा चला तो सभी बंदी सैनिकों को छोड़ दिया गया, लेकिन इन्हें पति की हत्या के आरोप में काले पानी की सजा हुई थी, जहां इन्हें घोर यातनाएं दी गई।

आजादी के बाद इन्होंने फूल बेचकर जीवन यापन किया, लेकिन कोई भी सरकारी सहायता या पेंशन स्वीकार नहीं की। नीरा ने अपनी एक आत्मकथा भी लिखी है | इस आत्म कथा का एक ह्रदयद्रावक अंश प्रस्तुत है -

‘‘मैं जब कोलकाता जेल से अंडमान पहुंची, तो हमारे रहने का स्थान वे ही कोठरियाँ थीं, जिनमें अन्य महिला राजनैतिक अपराधी रही थी अथवा रहती थी हमें रात के 10 बजे कोठरियों में बंद कर दिया गया और चटाई, कंबल आदि का नाम भी नहीं सुनाई पड़ा। मन में चिंता होती थी कि इस गहरे समुद्र में अज्ञात द्वीप में रहते स्वतंत्रता कैसे मिलेगी, जहाँ अभी तो ओढ़ने बिछाने का ध्यान छोड़ने की आवश्यकता आ पड़ी है?

जैसे-तैसे जमीन पर ही लोट लगाई और नींद भी आ गई। लगभग 12 बजे एक पहरेदार दो कम्बल लेकर आया और बिना बोले-चाले ही ऊपर फेंककर चला गया। कंबलों का गिरना और नींद का टूटना भी एक साथ ही हुआ। बुरा तो लगा, परंतु कंबलों को पाकर संतोष भी आ ही गया। अब केवल वही एक लोहे के बंधन का कष्ट और रह-रहकर भारत माता से जुदा होने का ध्यान साथ में था।

‘‘सूर्य निकलते ही मुझको खिचड़ी मिली और लुहार भी आ गया। हाथ की सांकल काटते समय थोड़ा-सा चमड़ा भी काटा, परंतु पैरों में से आड़ी बेड़ी काटते समय, केवल दो-तीन बार हथौड़ी से पैरों की हड्डी को जाँचा कि कितनी पुष्ट है।

मैंने एक बार दुःखी होकर कहा, ‘‘क्याअंधा है, जो पैर में मारता है?’’‘‘पैर क्या हम तो दिल में भी मार देंगे, क्या कर लोगी?’’ उसने मुझे कहा था।‘‘बंधन में हूँ तुम्हारे कर भी क्या सकती हूँ...’’ फिर मैंने उनके ऊपर थूक दिया था, ‘‘औरतों की इज्जत करना सीखो?’’

जेलर भी साथ थे, तो उसने कड़क आवाज में कहा, ‘‘तुम्हें छोड़ दिया जाएगा,यदि तुम बता दोगी कि तुम्हारे नेताजी सुभाष कहाँ हैं?’’ ‘‘वे तो हवाई दुर्घटना में चल बसे,’’ मैंने जवाब दिया, ‘‘सारी दुनिया जानती है।’’ ‘‘नेताजी जिंदा हैं....झूठ बोलती हो तुम कि वे हवाई दुर्घटना में मर गए?’’ जेलर ने कहा। ‘‘हाँ नेताजी जिंदा हैं।’’ ‘‘तो कहाँ हैं...।’’ ‘‘मेरे दिल में जिंदा हैं वे।’’

जैसे ही मैंने कहा तो जेलर को गुस्सा आ गया था और बोले, ‘‘तो तुम्हारे दिल से हम नेताजी को निकाल देंगे।’’ और फिर उन्होंने मेरे आँचल पर ही हाथ डाल दिया और मेरी आँगी को फाड़ते हुए फिर लुहार की ओर संकेत किया...लुहार ने एक बड़ा सा जंबूड़ औजार जैसा फुलवारी में इधर-उधर बढ़ी हुई पत्तियाँ काटने के काम आता है, उस ब्रेस्ट रिपर को उठा लिया और मेरे दाएँ स्तन को उसमें दबाकर काटने चला था...लेकिन उसमें धार नहीं थी, ठूँठा था और उरोजों (स्तनों) को दबाकर असहनीय पीड़ा देते हुए दूसरी तरफ से जेलर ने मेरी गर्दन पकड़ते हुए कहा, ‘‘अगर फिर जबान लड़ाई तो तुम्हारे ये दोनों गुब्बारे छाती से अलग कर दिए जाएँगे...’’

उसने फिर चिमटानुमा हथियार मेरी नाक पर मारते हुए कहा, ‘‘शुक्र मानो महारानी विक्टोरिया का कि इसे आग से नहीं तपाया, आग से तपाया होता तो तुम्हारे दोनों स्तन पूरी तरह उखड़ जाते।’’ सलाम हैं ऐसे देश भक्त को। आजादी के बाद इन्होंने फूल बेचकर जीवन यापन किया, लेकिन कोई भी सरकारी सहायता या पेंशन स्वीकार नहीं की।

जय हिन्द, जय माँ भारती, वन्देमातरम !!!

पढ़ने के बाद ही रूह कांप जाती है जिन पर बीती होगी उसका दर्द वही जानते होंगे नमन हैं ऐसे क्रांतिवीरों को!

TELI VAISHYA SUB CASTE - तेली वैश्य समाज की उपजातिया

No photo description available.
साभार: चेतना सन्देश 

जज अग्रवाल ने रचा इतिहास

लेख साभार : नवभारत, नागपुर