Pages

Saturday, August 27, 2022

MOUNTAINEIR ANKITA GUPTA CLIMB ON MOUNT ELBRUS

MOUNTAINEIR ANKITA GUPTA CLIMB ON MOUNT ELBRUS




पर्वतारोही अंकिता गुप्ता ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस को करा फतह और तिरंगा झंडा फहराया।
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में छत्तीसगढ़ पुलिस बल में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ पर्वतारोही अंकिता गुप्ता ने यूरोपीय महाद्वीप के माउंट एल्ब्रुस की सबसे ऊंची चोटी फतेह कर ली और वहां तिरंगा लहरा दिया।अंकिता ऐसा कर छत्तीसगढ़ी ही नहीं बल्कि देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंकिता गुप्ता को तिरंगा झंडा देकर माउंट एलब्रुस के लिए रवाना किया था।

यह चोटी 18,510 फीट ऊंचाई पर स्थित है।इस ऊंचाई पर पहुंचकर अंकिता ने एक बार फिर से कवर्धा जिले का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिखाया है।

15 अगस्त की सुबह 5:45 मिनट पर फहराया तिरंगा झंडा
अंकिता ने 14 अगस्त को चढ़ाई शुरु और 15 अगस्त को सुबह 5:45 बजे पर यूरोप के माउंट एलब्रुस 5,642 मीटर ऊंचाई पर तिरंगा फहराया।माउंट एल्ब्रुस का तापमान इन दिनों माइनस 25 से 30 डिग्री है।अंकिता ने लगभग 45 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं का भी सामना किया।अंकिता ने दूसरे दिन यूरोपीय महाद्वीप के सबसे ऊंची चोटी (ऊंचाई 5621 मीटर) माउंट एलब्रुस(पूर्व) की 16 अगस्त को करीब सुबह 4:23 मिनट पर तिरंगा लहराया।

अंकिता ने इस अभियान पर जाने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात किया था।सीएम ने तिरंगा भेंटकर अंकिता को बधाई दी थी।16 अगस्त को यूरोपीय महाद्वीप स्थित माउंट एल्ब्रुस के( पूर्व ) हिस्से में भी भारत का तिरंगा लहरा कर कवर्धा और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रहने वाली अंकिता गुप्ता छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।अंकिता छत्तीसगढ़ की लड़कियों को पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल में जाने के लिए ट्रेनिंग भी देती हैं।छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने अंकिता गुप्ता को पांच लाख सहायता राशि के तौर पर दी थी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंकिता गुप्ता को तिरंगा झंडा देकर माउंट एल्ब्रुस के लिए रवाना किया था और शुभकामनाएं दी थी।

No comments:

Post a Comment

हमारा वैश्य समाज के पाठक और टिप्पणीकार के रुप में आपका स्वागत है! आपके सुझावों से हमें प्रोत्साहन मिलता है कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय किसी प्रकार के अभद्र शब्द, भाषा का प्रयॊग न करें।