Pages

Friday, May 26, 2023

SATYADEEP GUPTA - A MOUNTENIER

SATYADEEP GUPTA - A MOUNTENIER

उत्तरप्रदेश में पीलीभीत के सत्यदीप गुप्ता ने भारत की सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा को फतेह करने के बाद अब सत्यदीप ने विश्व की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू पर चढ़ाई पूरी कर एक और रिकार्ड अपने नाम किया है।उन्होंने 8481 मीटर ऊंची चोटी पर जाकर तिरंगा फहराया।माउंट मकालू माउंट एवरेस्ट से 20 कि॰मी॰ दक्षिण-पूर्व में स्थित है




सत्यदीप गुप्ता को शुरू से ही पहाड़ों की ऊंची चोटियां चढ़ने का शौक रहा है।सत्यदीप ने वर्ष 2013 में उसने शुरुआत की और 2014 में लद्दाख के माउंट नन ऊंचाई 7135 मीटर इससे पहले तंजानिया अफ्रीका की किलीमंजारो ऊंचाई 5895 मीटर की चढ़ाई की।लेकिन असफल हुए थे।वर्ष 2016 में उत्तराखंड के शिखर डीकेडी-2 को फतेह करने में सफल हुए।उनका सपना भारत की सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा और इसके बाद विश्व की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी को फतेह करने का रहा।इसे साकार करने के लिए सत्यदीप ने छह मई 2022 को चढ़ाई शुरू की।नौ मई को सत्यदीप शिखर पर पहुंच गए और तिरंगा फहराया।इस चोटी की ऊंचाई 8,586 मीटर है।और अब उन्होंने विश्व की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउन्ट मकालू को फतेह कर वहां भी तिरंगा फहरा दिया।

SABHAR : NARSINGH SENA 

No comments:

Post a Comment

हमारा वैश्य समाज के पाठक और टिप्पणीकार के रुप में आपका स्वागत है! आपके सुझावों से हमें प्रोत्साहन मिलता है कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय किसी प्रकार के अभद्र शब्द, भाषा का प्रयॊग न करें।