MAHAK JAYSWAL - UP BOARD 2025 INTER TOPPER
इस वर्ष की परीक्षा में प्रयागराज की महक जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.20% अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। महक जायसवाल की मार्कशीट देखकर आप भी चौंक जाएंगे। उन्होंने 500 में से 486 अंक प्राप्त किए हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस वर्ष की परीक्षा में प्रयागराज की महक जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.20% अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है।
महक जायसवाल की मार्कशीट देखकर आप भी चौंक जाएंगे। उन्होंने 500 में से 486 अंक प्राप्त किए हैं। बता दें कि महक जायसवाल साइंस स्ट्रीम की स्टूडेंट हैं। महक को सबसे ज्यादा अंक फिजिक्स और बायोलॉजी में मिले हैं। वे फिजिक्स और बायोलॉजी में 1 अंक से 100 लाने से चूंक गईं। उन्हें दोनों विषयों में 99 अंक प्राप्त हुए हैं। आइए आपको बताते हैं कि महक जायसवाल को किस विषय में कितने मार्क्स मिले और कहां उनके नंबर कट गए।
किस विषय में कितने अंक मिले-
1. सामान्य हिन्दी- 95 अंक
2. इंग्लिश- 95 अंक
3. फिजिक्स- 99 अंक
4. केमिस्ट्री- 98 अंक
5. बायोलॉजी- 99 अंक
महक जायसवाल ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका सपना डॉक्टर बनने का है। वह डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं। महक जायसवाल के पिता शिव प्रसाद जायसवाल कौशांबी में किराने की दुकान चलाते हैं। उनकी माता कुसुम गृहिणी हैं। उनकी बड़ी बहन आयुषी प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। महक ने बताया कि वे अपनी बड़ी बहन की देखरेख में 8 से 9 घंटे रोजाना पढ़ाई करती थीं। उनकी बड़ी बहन ने उनकी हौसला बढ़ाया और आज वे यूपी बोर्ड में टॉप कर गई हैं।
No comments:
Post a Comment
हमारा वैश्य समाज के पाठक और टिप्पणीकार के रुप में आपका स्वागत है! आपके सुझावों से हमें प्रोत्साहन मिलता है कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय किसी प्रकार के अभद्र शब्द, भाषा का प्रयॊग न करें।