Pages

Thursday, April 27, 2023

MANOJ MODI - RELIANCE MASTER MIND

MANOJ MODI - RELIANCE MASTER MIND

अंबानी ने एम्प्लॉई को 1500 करोड़ का घर गिफ्ट किया:रिलायंस में 43 साल से काम कर रहे मनोज, कंपनी के मास्टर माइंड हैं


रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हाल ही में अपनी कंपनी में 43 साल से काम कर रहे एम्प्लॉई के लिए 1500 करोड़ रुपए का घर खरीदा है। ये एम्प्लॉई मनोज मोदी हैं जो न सिर्फ मुकेश अंबानी के राइट हैंड माने जाते हैं, बल्कि उनके करीबी दोस्त और क्लासमेट भी हैं।

दोनों ने मुंबई के यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ कैमिकल टेक्नोलॉजी में एक साथ पढ़ाई की थी। मुकेश अंबानी ने जब रिलायंस में काम शुरू किया, तो उन्होंने मनोज को भी अपने साथ बुला लिया। मनोज मोदी रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1980 से काम कर रहे हैं। मुकेश अंबानी बिजनेस से जुड़े बड़े फैसले लेने के लिए सबसे ज्यादा भरोसा मनोज मोदी पर करते हैं।

मनोज मोदी को अंबानी परिवार में काफी सम्मान दिया जाता है और वो बच्चों के लिए मेंटर के तौर पर काम करते हैं। 2016 में मनोज मोदी की बेटी की शादी मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर से ही हुई थी। मनोज मोदी 2007 में रिलासंस रिटेल (Reliance Retail ) के सीईओ बनाए गए, वो अंबानी परिवार की तीनों पीढ़ियों के साथ काम कर चुके हैं।

22 मंजिला बिल्डिंग में 7 फ्लोर पार्किंग के लिए

प्रॉपर्टी वेबसाइट मैजिक ब्रिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक मनोज को गिफ्ट में मिले घर का नाम 'वृंदावन' है। 1500 करोड़ रुपए की कीमत वाला ये घर नेपियन-सी रोड पर बना है और ये इलाका मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक है।

22 मंजिला बिल्डिंग 1.7 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में बनाई गई है और इसका हर फ्लोर 8000 वर्ग फीट में फैला है। घर के डिजाइनर तलाटी एंड पार्टनर्स LLP हैं। बिल्डिंग के 7 फ्लोर सिर्फ कार पार्किंग के लिए रिजर्व हैं। घर के 3 तरफ से समुद्र का नजारा देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घर का फर्नीचर भी बेहद खास है, जिसे इटली से मंगाया गया है।

रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के डायरेक्टर हैं मनोज

इस समय मनोज मोदी रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के डायरेक्टर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं। मनोज ने अंबानी परिवार की तीनों पीढ़ियों के साथ काम किया है। उन्होंने रिलायंस में धीरुभाई अंबानी के नेतृत्व में काम शुरू किया था। फिर मुकेश अंबानी और उनके बेटे-बेटियों ईशा-आकाश-अनंत अंबानी के साथ भी काम कर रहे हैं।

RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी और डायरेक्टर मनोज मोदी

रिलायंस के मास्टर माइंड हैं मनोज

कंपनी में मनोज को मास्टर माइंड कहा जाता है। मनोज मोदी मुकेश अंबानी के हजीरा पेट्रोकेमिकल, जामनगर रिफाइनरी, टेलीकॉम बिजनेस और रिलायंस रिटेल जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स संभाल चुके हैं। मनोज मोदी ने जामनगर रिफाइनरी में काम के दौरान कॉन्ट्रैक्टरों और व्यापारियों के बीच जबर्दस्त डीलिंग की थी।

इस प्रोजेक्ट के बाद ही मनोज मोदी मुकेश अंबानी के चहेते बन गए थे। रिलायंस की जियो सर्विस के पीछे भी मनोज मोदी का दिमाग रहा है। मनोज ने फेसबुक इंक के साथ 5.7 अरब डॉलर की डील में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

No comments:

Post a Comment

हमारा वैश्य समाज के पाठक और टिप्पणीकार के रुप में आपका स्वागत है! आपके सुझावों से हमें प्रोत्साहन मिलता है कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय किसी प्रकार के अभद्र शब्द, भाषा का प्रयॊग न करें।