Indias Richest Woman Savitri Jindal House Inside Photo
देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल, 3 लाख करोड़ की दौलत...जिंदल हाउस महल जैसा लगता है आलीशान, देखें तस्वीरें
साल 2005 से ओपी जिंदल ग्रुप की बागडोर संभाल रहीं सावित्री जिंदल मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बाद देश की तीसरी सबसे अमीर हैं। हिसार विधानसभा क्षेत्र से विधायक होने के नाते उनका ज्यादातर समय वहीं गुजरता हैं। जहां बना जिदंल हाउस ना सिर्फ देखने में महल जैसा आलीशान है बल्कि क्लासी होम डेकोर के लिए भी इंस्पायर करता है।
देश में जब अमीरों की बात की जाती है तो सबसे पहले नाम अंबानी और अडानी का आता है। लेकिन क्या आपको पता है इन दो रईसों के बाद सबसे अमीर कौन है? आपको बता दें कि फोर्ब्स इंडिया की रिच लिस्ट 2025 में हरियाणा की हिसार की विधायक और ओपी जिंदल समूह की प्रमुख सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला बनीं। पहले नंबर पर अंबानी, दूसरे पर अडानी तो तीसरे पर सावित्री जिंदल का नाम है। इस तरह से 37.3 अरब डॉलर,भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 3 लाख करोड़ की नेटवर्थ के हिसाब से सबसे अमीर महिला बनीं। हालांकि सावित्री जिंदल ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में कुल संपत्ति 270 करोड़ रुपये बताई थी। अब अगर देश की अमीर महिला की लाइफस्टाइल की बात करें तो उन्हें सादगी पसंद है, जिसका सबूत सोशल मीडिया पर पोस्ट तस्वीरों को देखकर पता चलता है। हरियाणा की हिसार विधानसभा में बना उनका जिंदल हाउस भले ही देखने में महल जैसा आलीशान लगता हो, लेकिन सजावट बहुत ही सिंपल और खूबसूरत है। अगर आप अपने को सादगी के साथ सजाकर क्लासी लुक देना चाहते हैं तो सावित्री जिंदगी के घर की तस्वीरें आपको पसंद आएंगी, साथ ही होम डेकोर के लिए आइडिया भी देंगी।
बाहर की दीवारों पर पत्थर की टाइल्स का पैटर्न
सबसे पहले बाहरी लेआउट की बात करें तो दीवारों का रंग हल्का हरा और क्रीमी है। पत्थर की टाइल्स का अट्रैक्टिव पैटर्न बना है। यह हिस्सा एक खुले हरे-भरे लॉन से जुड़ा है, जो घर के बाहरी माहौल को शांत और आलीशान बनाता है। दूसरी तरफ, ऊंची छतें और स्तंभ इसकी शाही बनावट को दिखाते हैं। यहां की लाइटिंग और बनावट पुराने जमाने की खूबसूरती और मॉर्डन लग्जरी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।
लिविंग रूम में बड़ी कांच की दीवार
घर के लिविंग रूम में ऊंची छतें और कांच की बड़ी दीवारें हैं, जहां से बाहर का हरा-भरा नजारा साफ दिखाई देता है। इंटीरियर में पेस्टल और न्यूट्रल रंगों का इस्तेमाल हुआ है, जो सोफों और कालीनों के साथ मिलकर एक शांत और लग्जरी माहौल बनाते हैं। दीवारों पर स्वर्गीय ओ.पी. जिंदल जी की बड़ी तस्वीर और कलात्मक मूर्तियां परिवार की विरासत और संस्कृति को दिखाती हैं। कांच की सेंटर टेबल और लकड़ी का फर्श खूबसूरती बढ़ाता है।
पेस्टल कलर्स के आरामदायक सोफे
जिंदल हाउस का हर एक कोना खूबसूरत है, इस एरिया को पेस्टल कलर्स के आरामदायक सोफे और कालीन से सजाया गया है, जो एक शांत माहौल बनाते हैं। दीवारों पर लकड़ी का काम और आर्ट वर्क खूबसूरती बढ़ाते हैं। कांच की सेंटर टेबल और लकड़ी का फर्श आधुनिक डिजाइन को पेश करते हैं।
भगवान कृष्ण की खूबसूरत तस्वीर
इस कमरे में हल्की और क्रीम रंग की दीवारें हैं, जिन पर भगवान कृष्ण की खूबसूरत तस्वीर लगी है। लकड़ी की बनी एक बड़ी स्टडी टेबल या डेस्क इसकी मुख्य पहचान है, जिसके पास लकड़ी का आरामदायक फर्नीचर रखा है। यह हिस्सा परिवार की विरासत, संस्कृति और शांत लाइफस्टाइल को दिखाता है।
लकड़ी की डाइनिंग टेबल
जिंदल हाउस में एक बड़ी और लंबी लकड़ी की डाइनिंग टेबल है, जिस पर पूरा परिवार एक साथ बैठकर पारंपरिक भोजन का लुफ्त उठा सकता है। त्योहार के मौके पर ऐसा माहौल देखने को भी मिलता है। टेबल के बीचों-बीच ताजे फूलों की सजावट इसे और भी अट्रैक्टिव बनाती है। चांदी की थालियों और बर्तनों का उपयोग परिवार के शाही रहन-सहन को दिखाता है।
घर के हर में कोने में दिखेगा आर्ट वर्क
घर का हर कोना मॉर्डन लग्जरी और आर्ट वर्क का शानदार कॉम्बिनेशन है। आलीशान ऑफ-वाइट सोफे और गहरे नीले रंग के वेलवेट कुशन के साथ-साथ खिड़कियों पर हल्के रंग के पर्दे लगाए गए हैं, जो प्राकृतिक रोशनी को अंदर आने देते हैं। घर की सजावट में आर्ट वर्क, जैसे कि सफेद मार्बल की मूर्तियां, ताजे फूलों के वास और सुंदर इनडोर प्लांट्स का बखूबी इस्तेमाल किया गया है।
परिवार की फोटो के लिए परफेक्ट एरिया
बड़े त्योहार पर जिंदल परिवार एक साथ नजर आता है, यह तस्वीर भी दीवाली की है। यह एरिया परिवार की फोटो लेने के लिए परफेक्ट है, यहां स्वर्गीय ओ.पी. जिंदल की फोटो भी लगी है। दीवारों पर हल्के रंग के वुडन पैनल्स का इस्तेमाल हुआ है, जो कमरे को एक वॉर्म और आलीशान लुक देते हैं।
No comments:
Post a Comment
हमारा वैश्य समाज के पाठक और टिप्पणीकार के रुप में आपका स्वागत है! आपके सुझावों से हमें प्रोत्साहन मिलता है कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय किसी प्रकार के अभद्र शब्द, भाषा का प्रयॊग न करें।