LAXMAN MITTAL - भारत के सबसे उम्रदराज बिजनेसमैन
भारत के सबसे उम्रदराज बिजनेसमैन, 66 साल की उम्र में शुरू किया कारोबार और बना दी 21000 करोड़ की कंपनी
भारत के सबसे उम्रदराज बिजनेसमैन, 66 साल की उम्र में शुरू किया कारोबार और बना दी 21000 करोड़ की कंपनी
दुनिया में कई लोग हैं, जो उम्र को सिर्फ एक नंबर समझते हैं. लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो उम्र ज्यादा होने के बाद हार मान जाते हैं. लेकिन आज हम एक ऐसे शख्स की कहानी लेकर आए हैं, जिसने 66 साल की उम्र में बिजनेस किया और भारत को सबसे उम्रदराज बिजनेमैस बन गया है.
पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले लक्ष्मण मित्तल का जन्म 1931 में हुआ था. उसके बाद उन्होंने 1990 तक वो नौकरी करते रहे और फिर 6 साल तक कुछ भी नहीं किया. लेकिन फिर 66 साल की उम्र में लक्ष्मण मित्तल अपना कारोबार कर इतिहास रच दिया है.
नौकरी से हुए थे रिटायर..
लक्ष्मण मित्तल साल 1990 में एलआईसी एजेंट के रूप में रिटायर हुए थे. नौकरी से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने 6 साल तक कुछ भी नहीं किया. लेकिन जिस के मन में कुछ करने की इच्छा हो, तो उसे कोई नहीं रोक सकता है.
फिर शुरू किया कारोबार...
लक्ष्मण मित्तल को घर में बैठना बिल्कुल पसंद नहीं था. नौकरी से रिटायरमेंट के बाद उन्हें 6 साल तक घर पर ही रहना पड़ा. लेकिन फिर 1996 में ट्रैक्टर ब्रांड में से एक सोनालिका ट्रैक्टर्स कंपनी खोली और फिर भारत के सबसे उम्रदराज बिजनेसमैन बन गए हैं.
पूरी दुनिया में फैला है बिजनेस
लक्ष्मण मित्तल का ट्रैक्टर ब्रांड पूरी दुनिया में फैल गया है. सोनालिका भारत की तीसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर ब्रांड हैं. इस कंपनी के 2 लाख से ज्यादा इंटरनेशनल ग्राहक भी हैं और कंपनी कुल 140 देशों में फैली हुई है.
बने भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति...
लक्ष्मण मित्तल की उम्र में अब 92 साल की हो गई है. ऐसे में भारत को सूसे उम्रदराज अरबपति बन गए हैं. इससे पहले ये कारनामा केशव महिंद्रा ने किया था. लेकिन मित्तल ने उन्हें पछाड़ दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनालिका ट्रैक्टर्स की नेटवर्थ 2.5 बिलियन डॉलर है, जो लगभग 21000 करोड़ रुपये होती है. 










No comments:
Post a Comment
हमारा वैश्य समाज के पाठक और टिप्पणीकार के रुप में आपका स्वागत है! आपके सुझावों से हमें प्रोत्साहन मिलता है कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय किसी प्रकार के अभद्र शब्द, भाषा का प्रयॊग न करें।