MOTILAL OSWAL - MOFSL
मोतीलाल ओसवाल की यात्रा राजस्थान के बाड़मेर में दूर-दराज के एक गांव पादरू से शुरू हुई। वह एक जैन परिवार से थे जिनका अनाज व्यापार का बैकग्राउंड था। आजA इनकी नेटवर्थ (करीब 22,500 करोड़ रुपये) की कुल अनुमानित संपत्ति के साथ उन्होंने इस सेक्टर में अहम योगदान दिया है।
मोतीलाल ओसवाल, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) के एमडी और सीईओ हैं। वह भारत के वित्तीय क्षेत्र में एक जाना-माना नाम हैं। 1987 में उन्होंने सह-संस्थापक रामदेव अग्रवाल के साथ मिलकर इस कंपनी की स्थापना की थी। रामदेव अग्रवाल एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। आइए, यहां मोतीलाल ओसवाल की सफलता के बारे में जानते हैं।
मोतीलाल ओसवाल देश के फाइनेंशियल सेक्टर में जाना-पहचाना नाम हैं। वह मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) के एमडी और सीईओ हैं। उन्होंने को-प्रमोटर रामदेव अग्रवाल के साथ मिलकर 1987 में इस कंपनी की स्थापना की थी। रामदेव अग्रवाल चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। मोतीलाल ओसवाल के शानदार करियर में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), इंडियन मर्चेंट चैंबर (IMC) के गवर्निंग बोर्ड और BSE, NSE, SEBI और CDSL की समितियों में लीडरशिप रोल पर रहना शामिल है। आज इनकी नेटवर्थ (करीब 22,500 करोड़ रुपये) की कुल अनुमानित संपत्ति के साथ उन्होंने इस सेक्टर में अहम योगदान दिया है।
छोटी सब-ब्रोकिंग यूनिट के रूप में हुई थी शुरुआत
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) की स्थापना 1987 में मोतीलाल ओसवाल और रामदेव अग्रवाल ने एक छोटी सब-ब्रोकिंग यूनिट के रूप में की थी। समय के साथ कंपनी पूर्ण-वित्तीय सेवा फर्म के रूप में विकसित हुई है। यह निजी संपत्ति, रिटेल ब्रोकिंग और डिस्ट्रीब्यूशन, इंस्टीट्यूशनल ब्रोकिंग, एसेट मैनेजमेंट, इंवेस्टमेंट बैंकिंग, प्राइवेट इक्विटी, कमोडिटी ब्रोकिंग, करेंसी ब्रोकिंग और होम फाइनेंस जैसे अलग-अलग प्रोडक्ट और सर्विसेज प्रदान करती है
राजस्थान के बाड़मेर से जुड़ी है जड़े
मोतीलाल ओसवाल की यात्रा राजस्थान के बाड़मेर में दूर-दराज के एक गांव पादरू से शुरू हुई। वह एक जैन परिवार से थे जिनका अनाज व्यापार का बैकग्राउंड था। उनके पिता अनाज कारोबारी थे। लेकिन, मोतीलाल ओसवाल ने पारिवारिक व्यवसाय से हटकर औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने का विकल्प चुना। उन्होंने अपनी शिक्षा की यात्रा फालना में एसपीयू जैन कॉलेज और बाद में मुंबई से की। मायानगरी में उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई शुरू की। इसी शहर में उनकी मुलाकात रामदेव अग्रवाल से हुई। इसके बाद एक पार्टनरशिप हुई जिसने फाइनेंशियल इंडस्ट्री को नया आकार दिया।
कई मुश्किलों का करना पड़ा सामना
शुरुआती दिनों में ओसवाल और अग्रवाल को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जैसे क्लाइंट के ऑर्डर को संभालने के लिए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज से सबसे नजदीकी पेफोन तक एक मील पैदल चलना पड़ता था। हालांकि, उनकी दृढ़ता और साझा लक्ष्य ने उन्हें आगे बढ़ाया। ओसवाल की शैक्षिक पृष्ठभूमि और उद्यमशीलता की प्रेरणा ने वित्तीय क्षेत्र में उनके प्रवेश की नींव रखी।
ओसवाल ने इन चीजों पर किया फोकस
मोतीलाल और रामदेव ने अपनी साझेदारी को औपचारिक रूप दिया। फिर दोनों ने MOFSL की स्थापना की। इसने एक परिवर्तनकारी यात्रा की शुरुआत की। जैसे-जैसे कंपनी बढ़ी, ओसवाल और अग्रवाल ने अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालीं। ओसवाल ने ग्राहक सहायता, मानव संसाधन, संचालन और फ्रैंचाइज नेटवर्क के विस्तार पर फोकस किया। वहीं, अग्रवाल ने वित्तीय पहलुओं और शोध प्रयासों की देखरेख की। दोनों ने वित्तीय क्षेत्र की जटिलताओं को समझने के लिए मिलकर काम किया। अपने ज्ञान और नए तरीकों का इस्तेमाल करके MOFSL को सफल बनाने में मदद की।

No comments:
Post a Comment
हमारा वैश्य समाज के पाठक और टिप्पणीकार के रुप में आपका स्वागत है! आपके सुझावों से हमें प्रोत्साहन मिलता है कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय किसी प्रकार के अभद्र शब्द, भाषा का प्रयॊग न करें।