CA Topper Ritij Saraf - India Rank 2
वो कॉलेज से निकलते ही लाखों कमा सकता था, लेकिन भूख बड़ी थी, सीए टॉपर ऋतिज की कहानी
CA Topper Ritij Saraf Success Story: 'मैं हमेशा नई चीजें सीखने और चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहता हूं।' यह कहना है सीए फाइनल टॉपर ऋतिज सराफ का है। कॉलेज से निकलने ही उनके सामने लाखों कमाने का मौका था, लेकिन उन्होंने सीए को चुना। उनकी सक्सेस स्टोरी युवा पीढ़ी के लिए परफेक्ट एकेडमिक करियर की मिसाल है।
सीए फाइनल में 475 नंबर लाकर पाई AIR-2
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने 18 जून 2026 को CA फाइनल मई 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऋतिज सराफ ने सीए फाइनल मई एग्जाम 2026 में 600 में से 475 नंबर यानी 79.17% लाकर दूसरी ऑल इंडिया रैंक (CA Final AIR-2) हासिल की है। वहीं पटियाला के नूर सिंगला ने 83.17% लाकर AIR-1 और महाराष्ट्र के सोहन अनिल मांजरेकर ने 473 (78.83%) लाकर AIR-3 हासिल की है।
10वीं में 95.60% और 12वीं में आए थे 98.75% नंबर
ऋतिज, पश्चिम बंगाल में हावड़ा के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 2018 में ICSE (कक्षा 10वीं) और साल 2020 में ISC (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षा पास की थी। डॉन बॉस्को स्कूल, लिलुआ से संबद्ध स्कूल में पढ़े ऋतिज ने 95.60% के साथ 10वीं और 98.75% लाकर 12वीं बोर्ड परीक्षा पास की थी। आगे की पढ़ाई के लिए वे कोलकाता से दिल्ली आ गए।
अच्छे स्कोर की वजह से ऋतिज को दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित कॉलेज में आसानी से एडमिशन मिल गया। उन्होंने साल 2023 में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से बी.कॉम ऑनर्स डिग्री हासिल की। कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ ऋतिज ने बेहतरीन लीडरशिप और बिजनेस स्किल्स का परिचय दिया।
उन्होंने कॉलेज के कई सोशल एंटरप्रेन्योरशिप क्लब Enactus SRCC में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया, जो न केवल समाज ने बदलाव ला रहे थे, बल्कि आगे चलकर बहुत अच्छी कमाई वाला करियर साबित हो सकते थे। लेकिन तब उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) को चुना।
ऋतिज सराफ की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक उनका कहना है, 'ग्रेजुएशन के बाद, मैं एक दोराहे पर था-कंसल्टिंग चुनूं या CA बनने के अपने पुराने सपने को पूरा करू। मैंने CA बनने का रास्ता चुना।'
दिग्गज कंपनियों में किया काम और आर्टिकलशिल
कॉलेज के बाद, उन्होंने इरन्स्ट एंड यंग (EY) और ITC जैसी दिग्गज कंपनियमों में काम किया और आर्टिकलशिप पूरी की। उनके सामने कॉर्पोरेट जगत और स्टार्टअप्स में शानदार करियर बनाने के कई मौके थे। लेकिन उन्होंने मोटी कमाई वाले शॉर्टकट और अन्य प्रोजेक्ट्स को पीछे छोड़कर अपना पूरा ध्यान देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) पर लगा दिया।
CA के हर एग्जाम में अव्वल
स्कूल से कॉलेज और फिर सीए एग्जाम तक, ऋतिज का एकेडमिक करियर उनकी प्रतिभा को दर्शाता है। ऋतिज ने 2021 में सीए फाउंडेशन में 400 में से 342 नंबर, 2023 में सीए इंटरमीडिएट में 800 में से 601 नंबर हासिल कर अपने दोनों ग्रुप्स को पहले अटेंप्ट में क्लियर किया। सभी 8 पेपर्स में उन्हें एग्जेंपशन मिली थी।
इसके बाद उन्होंने नंबर 2023 में चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) लेवल-1 जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में भी 90 परसेंटाइल से अधिक स्कोर के साथ पास की। वे कहते हैं, 'नंबरों की दुनिया से हटकर, आप मुझे असल खेल के मैदान में भी पाएंगे।' ऋतिज को क्रिकेट, पिकलबॉल समेत कई स्पोर्ट्स पसंद
No comments:
Post a Comment
हमारा वैश्य समाज के पाठक और टिप्पणीकार के रुप में आपका स्वागत है! आपके सुझावों से हमें प्रोत्साहन मिलता है कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय किसी प्रकार के अभद्र शब्द, भाषा का प्रयॊग न करें।