Pages

Thursday, June 18, 2026

INDIA' S CA FINAL Topper Rank ist - Noor Singla

INDIA' S CA FINAL Topper Rank ist - Noor Singla

वो रोता था तो बहन कहती- तू कर लेगा, क्रिकेट से सीखकर सीए टॉप कर गए नूर सिंगला

CA Topper 2026 Noor Singla Success Story : 

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाइनल मई 2026 रिजल्ट जारी कर दिया है। पटियाला के नूर सिंगला ने ICAI CA फाइनल मई 2026 की परीक्षा में AIR-1 हासिल की। उन्होंने 600 में से 499 अंक (83.17%) हासिल किए। CA टॉपर बनने का नूर का सफर आसान नहीं था। तैयारी के दौरान उनके सामने कई चुनौतियां रहीं लेकिन उनकी बहन लगातार हौसला बढ़ाया। क्रिकेट में अनुशासन और फोकस उनकी पढ़ाई में भी काम आया। नूर ने सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट में भी ऑल इंडिया रैंक (AIR-2) हासिल की थी। सीए फाइनल टॉपर की सक्सेस स्टोरी मेहनत, अनुशासन और सही स्ट्रैटेजी से सफलता तक पहुंचने के बारे में बताती है।


CA इंटर रिजल्ट में थी रैंक-2, अब फाइनल रिजल्ट में AIR-1

नूर सिंगला एक इंटरव्यू में बताते हैं कि वह पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं। उन्होंने CA इंटरमीडिएट लेवल से ही अपना टैलेंट दिखा दिया था। CA इंटर में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की थी और उसे वह आज भी अपनी बड़ी उपलब्धि मानते हैं। अब नूर ने ICAI CA फाइनल मई 2026 की परीक्षा के रिजल्ट में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल करके शानदार सफलता पाई है। उन्होंने 600 में से 499 अंक (83.17%) हासिल किए हैं।
तैयारी के दौरान चुनौतियां-आंसू भी आए, बहन ने बढ़ाया हौसलानूर का टॉप तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। उन्हें CA बनने की प्रेरणा अपनी बड़ी बहन से मिली थी। CA फाउंडेशन परीक्षा पास करने के बाद उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया, जिससे उन्होंने CA बनने का फैसला कर लिया। तैयारी के दौरान उनके सामने कई चुनौतियां थी। वह बताते हैं कि कई बार ऐसे दिन भी आए जब उनकी आंखों में आसूं थे लेकिन उनकी बहन ने कहा कि तुम कर लोगे। बहन के साथ के अलावा परिवार से प्रेरणा मिली।

क्रिकेट से सीखा अनुशासन, बिग-4 में कर रहे आर्टिकलशिप

अभी नूर सिंगला BSR & Co. LLP (बिग-4) के स्टैच्यूटरी ऑडिट डिपार्टमेंट में काम करते हैं। CA Final की तैयारी के साथ-साथ मुश्किल आर्टिकलशिप को संभालना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। उन्होंने 2 साल का एक अच्छी तरह से प्लान किया हुआ स्टडी शेड्यूल अपनाया और पढ़ाई जारी रखी। स्टेट-लेवल के पूर्व क्रिकेटर रहे नूर ने क्रिकेट से अनुशासन, धैर्य और दबाव में अच्छा प्रदर्शन करना सीखा। इससे उन्हें बहुत मदद मिली और CA फाइनल रिजल्ट 2026 में उन्होंने अपनी सफलता की चमक बिखेरी।

पढ़ाई पर फोकस और नूर की CA सफलता की स्ट्रैटेजी

नूर का कहना है कि लंबे समय तक पढ़ाई करना ही काफी नहीं है। सबसे जरूरी बात है पढ़ाई के समय पूरा फोकस बनाए रखना। उन्होंने अपने ऑफिस शेड्यूल के हिसाब से अपना रूटीन सेट किया और रोजाना छोटे-छोटे पूरे किए जा सकने वाले लक्ष्य तय किए थे। उनकी सफलता की कहानी हर उस CA स्टूडेंट के लिए बड़ी प्रेरणा है जो आर्टिकलशिप, काम के दबाव और परीक्षा की तैयारी की। उनका सफर बताता है कि प्लानिंग, लगातार कोशिश और सही दिशा में आगे बढ़ा जाए तो सबसे मु

No comments:

Post a Comment

हमारा वैश्य समाज के पाठक और टिप्पणीकार के रुप में आपका स्वागत है! आपके सुझावों से हमें प्रोत्साहन मिलता है कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय किसी प्रकार के अभद्र शब्द, भाषा का प्रयॊग न करें।