Pages

Monday, June 1, 2026

ARCHANA AGRAWAL - Revenue Council chairperson

ARCHANA AGRAWAL - Revenue Council chairperson

यूपी सरकार ने रविवार को एक आईएएस को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आईएएस अर्चना अग्रवाल को राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है।


आईएएस अर्चना अग्रवाल लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आईएएस अर्चना अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। अर्चना अग्रवाल को राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही उनके पास अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग और अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के पद का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। आईएएस अर्चना अग्रवाल मौजूदा समय में अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग और अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की जिम्मेदारी संभाल रही थी। अर्चना अग्रवाल 1990 बैच की आईएएस अधिकारी है। साल 1966 में जन्मी अर्चना अग्रवाल मूल रूप से आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्होंने एमए और एमबीए किया है। अर्चना अग्रवाल 16 फरवरी 2016 को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गई थी। उन्होंने 16 अक्टूबर 2025 को केंद्र से वापस आने के बाद नियुक्ति विभाग में अपनी ज्वाइनिंग दी थी। कुछ दिन वेटिंग में रहने के बाद उन्हें 24 अक्टूबर 2025 को अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग और अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी।
 
सुल्तानपुर और अयोध्या में रहीं तैनात

अर्चना अग्रवाल साल 2009-10 में उत्तर प्रदेश की ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के पद तैनात रह चुकी हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें राजस्व परिषद की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। रविवार को इस संबंध में तबादला लिस्ट भी जारी हो गई है। आईएएस अर्चना अग्रवाल सुल्तानपुर और अयोध्या में मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर रह चुकी हैं।

No comments:

Post a Comment

हमारा वैश्य समाज के पाठक और टिप्पणीकार के रुप में आपका स्वागत है! आपके सुझावों से हमें प्रोत्साहन मिलता है कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय किसी प्रकार के अभद्र शब्द, भाषा का प्रयॊग न करें।