Pages

Friday, June 5, 2026

Udaipur's daughter Manasvi created history by conquering Everest.

Udaipur's daughter Manasvi created history by conquering Everest.

एवरेस्ट फतह कर उदयपुर की बेटी ने मनस्वी ने बनाया इतिहास


कठिन मौसम, माइनस 50 डिग्री तापमान और तेज बर्फीली हवाओं के बीच उदयपुर की पर्वतारोही बेटी मनस्वी अग्रवाल ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) पर तिरंगा फहराकर नया इतिहास रच दिया।


इस उपलब्धि के साथ वह राजस्थान की सामान्य नागरिक श्रेणी की पहली महिला बन गई हैं, जिन्होंने एवरेस्ट शिखर पर सफल आरोहण किया है। मनस्वी इससे पहले अंटार्कटिका की सर्वोच्च चोटी माउंट विन्सन मैसिफ, यूरोप की माउंट एलब्रस, अफ्रीका की किलीमंजारो और दक्षिणी अमेरिका की माउंट अकोंकागुआ पर भी तिरंगा फहरा चुकी हैं। मात्र नौ माह में पांच महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियां फतह कर उन्होंने नया कीर्तिमान बनाया है। अब उनका लक्ष्य अगले एक वर्ष में शेष दो चोटियों पर विजय प्राप्त कर प्रतिष्ठित सेवन समिट्स अभियान पूरा करना है। एवरेस्ट अभियान के लिए मनस्वी ने हिमाचल, उत्तराखंड, लेह-लद्दाख और नेपाल के दुर्गम क्षेत्रों में तीन माह तक कठोर प्रशिक्षण लिया। उन्होंने विश्व के 70 देशों के पर्वतारोहियों के साथ अभियान में भाग लिया।

दल के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि 4 सदस्य शिखर तक नहीं पहुंच सके। वापसी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर मनस्वी वर्तमान में काठमांडू के अस्पताल में उपचाररत हैं।

No comments:

Post a Comment

हमारा वैश्य समाज के पाठक और टिप्पणीकार के रुप में आपका स्वागत है! आपके सुझावों से हमें प्रोत्साहन मिलता है कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय किसी प्रकार के अभद्र शब्द, भाषा का प्रयॊग न करें।