GROUP CAPT ANIMESH PATNI
राजस्थान के बारां जिले के कुंजेड़ ग्राम से संबंध रखने वाले दिगंबर जैन समाज के गौरव ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी को राष्ट्रसेवा में उनके अद्वितीय साहस, नेतृत्व और पराक्रम के लिए भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा "वीर चक्र" से सम्मानित किया गया है।
वीर चक्र भारत का तीसरा सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता पुरस्कार है, जो असाधारण शौर्य और वीरता के लिए प्रदान किया जाता है।
ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और क्षेत्र के लिए, बल्कि संपूर्ण जैन समाज के लिए भी गर्व, प्रेरणा और सम्मान का विषय है।
हम सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं।
No comments:
Post a Comment
हमारा वैश्य समाज के पाठक और टिप्पणीकार के रुप में आपका स्वागत है! आपके सुझावों से हमें प्रोत्साहन मिलता है कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय किसी प्रकार के अभद्र शब्द, भाषा का प्रयॊग न करें।