Pages

Friday, September 16, 2022

DR. GIRIRAJ KISHOR GUPTA - ASIA'S LARGEST GANESH PRATIMA

DR. GIRIRAJ KISHOR GUPTA - ASIA'S LARGEST GANESH PRATIMA

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी में एशिया की सबसे ऊंची विशालकाय श्री गणेश प्रतिमा का निर्माण कराया गया है।


भगवान श्री गणेश की यह प्रतिमा कुल 145 फिट ऊंची है। प्रख्यात चिकित्सक रहे गिरिराज किशोर गुप्ता ने अपने 16 साल के निरंतर प्रयासों से इस गणेश प्रतिमा का निर्माण करवाया है। नृत्य मुद्रा में भगवान गणपति की इस विराट प्रतिमा को एशिया की सबसे ऊंची प्रतिमा माना जा रहा है। प्रतिमा के निर्माण में 1 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशी खर्च हुई है। ख़ास बात यह है कि किसी से भी आर्थिक सहयोग नहीं लिया गया है। भगवान गणेश की इस विराट प्रतिमा का अनावरण नवंबर महीने में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराए जाने की तैयारी है। इसके आलावा भगवान गणेश की सबसे अधिक ऊंची प्रतिमा के तौर पर इसे गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराए जाने का दावा पेश किया गया है।

No comments:

Post a Comment

हमारा वैश्य समाज के पाठक और टिप्पणीकार के रुप में आपका स्वागत है! आपके सुझावों से हमें प्रोत्साहन मिलता है कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय किसी प्रकार के अभद्र शब्द, भाषा का प्रयॊग न करें।