Pages

Wednesday, April 22, 2026

MANEESH BANSAL IAS

MANEESH BANSAL IAS

सहारनपुर के DM मनीष बंसल को आगरा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मनीष बंसल पंजाब के रहने वाले हैं और 2014 बैच के IAS अफसर हैं। उनकी पत्नी मेधा रूपम नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) की जिलाधिकारी हैं, जबकि उनके ससुर ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। खास बात यह है कि ज्ञानेश कुमार आगरा के रहने वाले हैं। अब दामाद आगरा विकास में अपना योगदान देंगे।।


मनीष बंसल पंजाब के संगरूर जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता अवतार राम बंसल बैंक में मुख्य प्रबंधक रहे हैं। मां सुधा बंसल गृहिणी रही हैं। मनीष बंसल 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी में 53वीं रैंक हासिल की थी। वे एक इंजीनियर रहे हैं। संभल में तैनाती के दौरान उन्होंने 40 साल से सूखी सोत नदी को पुनर्जीवित किया था। जिसकी सराहना पीएम मोदी ने अपने मन की बात में की थी। मनीष बंसल की पत्नी मेधा रूपम नोएडा की डीएम हैं। सहारनपुर में उनकी पोस्टिंग जून 2024 में हुई थी। 19 अप्रैल 2026 में उन्हें आगरा का जिलाधिकारी नियुक्त किया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के परिवार अफसरों और डॉक्टरों से भरा पड़ा है। ज्ञानेश कुमार की जन्मस्थली आगरा है। उनके पिता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता सीएमओ रहे थे। वे आगरा के न्यू विजय नगर कॉलोनी के निवासी हैं। उनकी बड़ी बेटी मेधा रूपम आईएएस है। छोटी बेटी अभिश्री आईआरएस है। दोनों बेटियों के पति आईएएस हैं। ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। ज्ञानेश कुमार के परिवार में 28 से अधिक अधिकारी हैं, जिनमें IAS, IPS, IRS और डॉक्टर शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

हमारा वैश्य समाज के पाठक और टिप्पणीकार के रुप में आपका स्वागत है! आपके सुझावों से हमें प्रोत्साहन मिलता है कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय किसी प्रकार के अभद्र शब्द, भाषा का प्रयॊग न करें।