Pages

Friday, April 24, 2026

VIKAS LOHIYA - A YOUNG INDUSTRIALIST

VIKAS LOHIYA - A YOUNG INDUSTRIALIST

*उधोग जगत में विरासत को नई उड़ान सर्वे में लक्षमनगढ के युवा उधोगपति ने 6 वर्ष में कंपनी की वैल्यू 153 गुना पहुंचाया*

*जुपिटर वैगन्स के डिप्टी एमडी विकास लोहिया ने 70 करोड़ की कंपनी को 10,735 करोड़ का साम्राज्य बनाया*


लक्ष्मणगढ़ 23 अप्रैल। उधोग जगत के लिए एएसके प्राइवेट वेल्थ और हुरून इंडिया की ओर से देश के पहले सक्सेसर्स 50 की जारी की गई रैंकिंग में लक्षमनगढ के मूल निवासी व कोलकाता प्रवासी युवा उधोगपति विकास लोहिया ने विरासत को नई उड़ान में पहले पांच मे स्थान कायम कर उधोग जगत में बड़ा कीर्तिमान स्थापित करते हुए इतिहास रचते हुए रिकॉर्ड कायम किया है जो लक्षमनगढ के लिए बड़े ही गर्व और गौरव की बात है।

जारी रिपोर्ट के अनुसार सक्सेसर्स 50-63 उत्तराधिकारियों ने मार्च 2020 से मार्च 2026 के बीच पारिवारिक कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप 4.6 लाख करोड़ से बढ़ाकर 30.9 लाख करोड़ तक पहुंचाकर विरासत को नई उड़ान देने में कामयाब हुए हैं। जारी रिपोर्ट के मुताबिक 50 कंपनियों के नेक्स्ट जेन लीडर्स ने 6 साल में 26 लाख करोड़ रुपए जोड़े हैं ।रिपोर्ट में 50 युवा व्यावसायिक उत्तराधिकारियों की पहचान की गई है। इन 50 युवा उधमियों ने ऐसी कंपनियों का प्रबंधन किया जिनकी संयुक्त बाजार पूंजी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। मार्च 2020 में बाजार पूंजीकरण लगभग 4.3 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर मार्च 2026 तक 30.9 लाख करोड़ रुपये हो गया।इन्हीं में से एक है राजस्थान के शेखावाटी अंचल के लक्ष्मणगढ़ कस्बे के मूल निवासी कोलकाता प्रवासी जुपिटर वैगन्स के उप प्रबंध निदेशक विकास लोहिया,जिन्होंने बाजार पूंजीकरण में रिकॉर्ड 152.8 गुना वृद्धि के साथ सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया, जिससे कंपनी का मूल्यांकन 10,736 करोड़ रूपए से अधिक हो गया। उल्लेखनीय है कि विकास लोहिया लक्ष्मणगढ़ के मुरारी लाल लोहिया के सुपुत्र हैं। इनके अलावा जिंदल स्टेनलेस स्टील के अभ्युदय जिन्दल,अदाणी पोट्रर्स के करण अदाणी भी शीर्ष पांच में शामिल हैं 

No comments:

Post a Comment

हमारा वैश्य समाज के पाठक और टिप्पणीकार के रुप में आपका स्वागत है! आपके सुझावों से हमें प्रोत्साहन मिलता है कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय किसी प्रकार के अभद्र शब्द, भाषा का प्रयॊग न करें।