Pages

Tuesday, April 7, 2026

KANU VAISHYA VANIYA MAHAJAN CASTE

KANU VAISHYA VANIYA MAHAJAN CASTE 

कानू समाज की गौरवशाली इतिहास सामाजिक और राजनीतिक समावेशी दुनिया की कई देशों में समाज का अपना प्रभाव है।
कानू जाति की आबादी भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की कई देशों में है।

भारत के अंदर ही विभिन्न प्रांत में विभिन्न नाम से जाना जाता है। बिहार/असम में कानू (हलवाई), यूपी/उत्तराखंड में कंन्दू, झारखंड/पश्चिम बंगाल में मायरा मोदक, ओड़िशा/आंधप्रदेश/छत्तीसगढ़ में गुड़िया,पंजाब/हरियाणा में कम्बोज अडोडा बाकी अन्य राज्यों में हलवाई, मोदनवाल,भोजवाल, मद्धेशिया, कान्यकुब्ज, यज्ञसेनी,मघिया,जैनपुरी, कथैया,नगारी, बादशाही,रावतपुरिया, ज्यादा जगह पर मद्धेशिया वैश्य,मधु वैश्य या हलवाई बनिया से जाना जाता है।

अखंड भारत में आने वाले देश जैसे:-नेपाल, पाकिस्तान,अफगानिस्तान,बांग्लादेश,भुटान,श्रीलंका, मालदीव, तिब्बत म्यांमार और थाईलैंड में कानू समाज की आबादी बहुलक संख्या में पाई जाती है।

खाश कर के वो देश जहां बिहारी अस्मिता एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान के रूप में स्थापित है। जैसे:-सूरीनाम,गयाना, केन्या, त्रिनिदाद और टोबैगो, फिजी, एवं माॅरीसश जिन्हें बनिया/वैश्यों का भुमि कहा जाता है। (जो गिरमिटिया मजदूर के तौर पर बिहार से पलायन कर गए थे।)इन सारे देश में कानू समाज का आबादी बड़े पैमाने पर है।

ज्यादातर देशों में कानू समाज की रीति रिवाज और संस्कृति एक जैसी ही दिखती हैं कुछ जगहों पर थोड़ा परिवर्तन भी दिखता है। हालांकि समाज के लोग की परंपरागत पेसा व्यवसाय, कृषि और जाति आधारित विभिन्न तरह की पकवान बनाना हलवाई का ही काम करते हैं।

राजनीतिक रूप से कानू समाज के लोग कई देशों में सांसद/विधायक और केन्द्र सरकार/राज्य सरकार में मंत्री भी रहे हैं। हालांकि कानू जाति के लोग ज्यादातर राजनीतिकरूप से मजबूत भारत-नेपाल में देखने को मिलता है।
नेपाल में ज्वाला कुमारी साह (कम्युनिस्ट पार्टी नेकपा एमाले) से पांच बार के केंद्र में मंत्री, प्रमोद कुमार गुप्ता सांसद , उर्मिला देवी सांसद, सुशील साह कानू सांसद, के के बनिया सांसद कई चर्ची चेहरे वहां विधायक भी हैं। नगर निगम के चुनाव में बड़े पैमाने पर लोग चुनाव जीते हैं।

भारत में विजय कृष्णा मोदक दो बार के सांसद रहे Cpim पश्चिम बंगाल, संजीव कुमार मोदक राज्यसभा के सांसद रहे jmm झारखंड, सुदामा प्रसाद सांसद Cpiml बिहार। पब्बर राम गुप्त पूर्व विधायक Cpi यूपी कानू समाज के भारत में पहले विधायक थे।हरी प्रसाद पूर्व विधायक/मंत्री बिहार, इंद्र कुमार पूर्व विधानपार्षद (4बार MLC) बिहार, शुकदेव प्रसाद साह पूर्व विधायक ( बिहार से वर्तमान में झारखंड निवासी) विरेन्द्र गुप्ता पूर्व विधायक बिहार, चंद्रमुखी देवी पूर्व विधायक बिहार, सतीश कुमार साह 2 विधायक बिहार, छोटी कुमारी विधायक बिहार, अरुण साह विधायक बिहार, राधाचरण साह सेठ (पूर्व 2बार विधानपार्षद) वर्तमान विधायक बिहार,केदार प्रसाद गुप्ता (3बार विधायक पूर्व मंत्री)बिहार, प्रमोद कुमार (6बार विधायक पूर्व मंत्री) बिहार, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता (2बार विधानपार्षद) बिहार,अजय कुमार लल्लू पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, पूर्व विधायक दल के नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस उत्तर प्रदेश, विजय गुप्ता असम,बन्ना गुप्ता पूर्व विधायक/मंत्री झारखंड, भारत के विभिन्न क्षेत्रों में नगर निगम चुनाव एवं पंचायत चुनावों में कानू समाज के लोग बड़े पैमाने पर निर्वाचित होते हैं।
कानू समाज के इतिहास वाक्य में गौरवशाली है। गर्व से कहों हम कानू है।

Neeraj Madheshiya
_____टीम कानू सरकार

No comments:

Post a Comment

हमारा वैश्य समाज के पाठक और टिप्पणीकार के रुप में आपका स्वागत है! आपके सुझावों से हमें प्रोत्साहन मिलता है कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय किसी प्रकार के अभद्र शब्द, भाषा का प्रयॊग न करें।