Modi Haveli in Jhunjhunu
राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में कई हवेलियाँ हैं। लेकिन झुन्झुनू जिले में मौजूद 360 खिड़कियों (चौखट) वाली मोदी हवेली झुन्झुनू का इतिहास दोहराती हैं। यह हवेली झुन्झुनू के नेहरू मार्केट में मौजूद हैं। इस हवेली को ईश्वरदास मोदी ने बनवाई थी। इस हवेली की बनावट ऐसी हैं कि अंदर हवा और रोशनी तो आती हैं, लेकिन धूप अंदर नहीं जाती हैं। खिड़कियों के कारण यह हवेली जयपुर के हवामहल जैसी लगती हैं। इसको बनाने वाले मोदी का परिवार बड़े शहरों में रहते हैं लेकिन परिवार के लोग साल में एक बार जरूर आते हैं। इस हवेली में राजस्थानी परम्परा के भित्ति चित्र चित्रित किये गये हैं। इस हवेली में कई देवी देवताओं के भित्ति चित्र मिट्टी के रंगों से बनाये गये हैं।
Modi Haveli


No comments:
Post a Comment
हमारा वैश्य समाज के पाठक और टिप्पणीकार के रुप में आपका स्वागत है! आपके सुझावों से हमें प्रोत्साहन मिलता है कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय किसी प्रकार के अभद्र शब्द, भाषा का प्रयॊग न करें।