Pages

Wednesday, March 19, 2025

BIRLA MANDIR RENUKOOT - RENUKESHWAR MAHADEV MANDIR

BIRLA MANDIR RENUKOOT - RENUKESHWAR MAHADEV MANDIR 

 |

रेणुकेश्वर महादेव मंदिर जिसे बिड़ला मंदिर भी कहा जाता है। यह मंदिर भारत के राज्य उत्तर प्रदेश के सोनभ्रद जिले के रेणुकूट में स्थित है। इस मंदिर का नाम बिड़ला गुप मंदिरों में आता है। बिड़ला गुप ने कई शहरों में मंदिरों का निर्माण किया है जिनमें से यह एक मंदिर है। मंदिर का निर्माण बिड़ला समूह द्वारा वर्ष 1972 में किया गया था। जो कि पुर्णतः देव के देव महादेव को समर्पित है। यह मंदिर रेनुकूट का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है इस क्षेत्र के आस पास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु मंदिर में महादेव के दर्शन हेतु आते है। मुख्य मंदिर के सामने महादेव के प्रिय भक्त नंदी की विशाल मूर्ति स्थिापित है।

रेणुकेश्वर महादेव मंदिर बहुत सुन्दर और अद्भुत है। ऐसा कहा जाये कि मंदिर की सुन्दराता आश्चर्यजनक है। मुख्य प्रवेश द्वार आपको अविश्वसनीय नक्काशी के साथ स्वागत करता है जो सूर्य देव को रथ पर प्रस्तुत करता है। दूसरा द्वार दोनों ओर हाथियों की पत्थर की नक्काशी प्रस्तुत करता है। मंदिर में स्थापित मूर्तियां अद्भुत कारीगरी का नमूना प्रस्तुत करता है। मंदिर का वातावरण व इसका प्राकृतिक सौन्दर्य देखने वाले की आत्मा का अद्भुत नई ऊचाई तक ले जाता है। बगीचे के फव्वारे के साथ समृद्ध परिदृश्य इस जगह को आंतरिक शांति महसूस करने के लिए एक आदर्श स्थान बनाते हैं। यह मंदिर बगीचे के बीचों बीच बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment

हमारा वैश्य समाज के पाठक और टिप्पणीकार के रुप में आपका स्वागत है! आपके सुझावों से हमें प्रोत्साहन मिलता है कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय किसी प्रकार के अभद्र शब्द, भाषा का प्रयॊग न करें।